Saturday, June, 20,2026

आज से सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें

जयपुर: राजधानी जयपुर के लाखों यात्रियों के लिए शनिवार का दिन खास होने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद शहर में पीएम ई-बस सेवा के तहत इलेक्ट्रिक बसों का नियमित संचालन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनपथ से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके साथ ही जयपुर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक नए युग की शुरुआत होगी, जहां यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस, प्रदूषण-मुक्त और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध हो सकेगी। JCTSL द्वारा पहले चरण में 29 इलेक्ट्रिक बसों को शहर के विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा। इन बसों के शुरू होने से न केवल शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। पहले चरण में जिन रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है, वे शहर के सबसे व्यस्त और यात्री भार वाले मागों में शामिल हैं। द्वारकापुरी से ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रांसपोर्ट नगर से वीकेआई रोड नंबर-17 तथा चौमूं पुलिया से कानोता तक चलने वाली इन बसों से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को लाभमिलेगा।

ट्रायल के बाद शुरू हो रही नियमित सेवा

इन बसों का ट्रायल 26 फरवरी 2026 से किया जा रहा था। इसके बाद 18 मार्च से बसों की चरणबद्ध आपूर्ति शुरू हुई। हालांकि प्रारंभिक योजना के तहत 150 बसें उपलब्ध होनी थीं, लेकिन फिलहाल 31 इलेक्ट्रिक बसें ही JCTSL को प्राप्त हुई हैं। इनमें से 29 बसों को नियमित संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है। विभाग का कहना है कि शेष बसों की आपूर्ति भी जल्द होगी और आने वाले समय में अधिक रूटों पर इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery