Thursday, May, 14,2026

करोड़ों रुपए की जमीन पर डबल डीलिंग, महिला समेत तीन अरेस्ट

जयपुर: सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बेशकीमती भूखंडों की खरीद-फरोख्त में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहले जमीन बेचने, फिर उसी भूमि को दोबारा औने-पौने दाम में बेचकर विवाद खड़ा करने और बाद में कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को प्रभुनारायण, उसकी पत्नी मीरा देवी और अरविंद गोठवाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया गया। थानाधिकारी अनिल जैमन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह पहले जमीन बेचकर उसे कॉलोनाइजर के माध्यम से सोसायटी में सरेंडर करा देता था। इसके बाद विकसित कॉलोनी के भूखंडों को फिर से अन्य लोगों को बेचकर विवाद
उत्पन्न किया जाता था।

बाद में जेडीए की प्रवर्तन शाखा के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर कब्जा करने की कोशिश की जाती थी। मानसरोवर निवासी रमेशचंद ने सांगानेर सदर थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में वाटिका क्षेत्र में प्रभुनारायण और मीरा देवी से जमीन खरीदी थी। बाद में इस भूमि पर 'ग्रीन वैली आवासीय योजना' विकसित की गई और प्लॉट आवंटित किए गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने वर्ष 2026 में उसी जमीन को दोबारा बेच दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery