Monday, March, 16,2026

तीन शातिर नकबजनों से 10 लाख के जेवर बरामद

जयपुर: कानोता थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और विदेशी करेंसी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह उर्फ गोपी, अजय गुप्ता और सूरज प्रजापत निवासी जामडोली के रूप में हुई है। डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि 13 जनवरी को परिवादी रमेश चंद बैरवा निवासी आशियाना कॉलोनी, लखेसरा रोड अपने घर पर ताला लगाकर ससुराल चले गए थे। अगले दिन पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो घर के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके थे। चोरी गए सामान में सोने की 4 अंगूठियां, 8 चेन, कुंडल, झुमके, बाली, मंगलसूत्र, पायल, चांदी के कड़े-कंगन, सिक्के, बच्चों के आभूषण, गुल्लक में रखे करीब 6 हजार रुपए नकद, दुबई की 700 दिरहम और विभिन्न देशों के 100 से अधिक विदेशी सिक्के शामिल थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery