Wednesday, May, 27,2026

नौतपा में 'समर एडवेंचर'... या जानलेवा स्टंट

जयपुर: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच राजधानी जयपुर में बच्चे राहत पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। शहर की कनक घाटी स्थित शिव मंदिर प्राचीन बावड़ी में बच्चे चेतावनी बोर्ड और खतरे के संकेतों की अनदेखी कर ऊंचाई से पानी में छलांग लगा रहे हैं।

कई फीट ऊंचाई से कूदते बच्चे बावड़ी को स्विमिंग पूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। बावड़ी की जर्जर हालत, दीवारों पर जमी काई और पानी की गहराई का सही अनुमान नहीं होने से यहां हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके न तो प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और ना ही किसी प्रकार की निगरानी दिखाई दे रही है।

कब बदलेगी यह तस्वीर ?

प्रदेश में पहले भी बावड़ियों और जलाशयों में नहाने के दौरान बच्चों की डूबने से मौत के कई मामले सामने आ चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी सच बेधड़क अखबार ने इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन हालात आज भी जस के तस बने हुए है। स्थानीय लोगों ने बावड़ी पर गार्ड तैनात करने, वैरिकेडिंग कराने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले जरूरी कदम उठाए जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery