Tuesday, March, 31,2026

JLN मार्ग पर बाइक सवार तीन मेडिकल स्टूडेंट्स घायल, 2 की हालत नाजुक

जयपुर: राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात जेएलएन मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। पावर बाइक सवार तीन मेडिकल स्टूडेंट्स दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिनमें दो छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी हुई है। हादसा रात करीब 1:30 बजे जीटी पुलिया के पास हुआ। तीनों छात्र एमएमएस मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के स्टूडेंट्स समर, सुनील और देवांक पावर बाइक पर सवार होकर एसएमएस कॉलेज से जवाहर सर्किल की ओर जा रहे थे। तभी आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसकी चपेट में आकर उनकी बाइक कार के पीछे घुस गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से तीनों घायल छात्रों को तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती तीनों  से समर की हालत सबसे गंभीर है। उसका इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। दूसरे छात्र सुनील की हालत भी नाजुक बताई जा रही है, जबकि देवांक की स्थिति स्थिर है।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देशन में चिकित्सकों की विशेष टीम तीनों के उपचार में लगी हुई है। टीम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. राजेंद्र मांडिया, न्यूरोसर्जरी विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अचल शर्मा समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। मामले में पुलिस ने घायलों से जानकारी जुटाकर क्षतिग्रस्त बाइक को थाने में खड़ा करवाकर कार की तलाश शरू कर दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery