Friday, October, 23,2026

JDA का इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस... विकास के लिए खोला खजाना

जयपुर: जयपुर में यातायात सुगम बनाने और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जेडीए ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में गुरुवार को पीडब्ल्यूसी की 11वीं बैठक हुई। इसमें गोपालपुरा अंडरपास निर्माण के लिए 47.87 करोड़ रुपए और कालवाड़ रोड चौड़ीकरण व सुधार के लिए 42.39 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। सिविल लाइंस आरओबी के नीचे 4.25 करोड़ रुपए से स्पोर्ट्स एरिना विकसित होगा, जबकि गांधीपथ पर फुटपाथ निर्माण के लिए 6.94 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। सड़क सुरक्षा, विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग और अन्य सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए गए। त्रिवेणी आरओबी की ओर से भास्कर पुलिया तक अंडरपास बनाया जाएगा। सी-जोन बाईपास से विनायक होटल तक कालवाड़ रोड का चौड़ीकरण और सुधार होगा। वहीं, 200 फीट बाईपास से खातीपुरा आरओबी होते हुए खिरणी आरओबी तक सड़क नवीनीकरण पर 6.83 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वैशाली नगर की प्रिंस रोड पर नाला निर्माण, सड़क चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए 6.14 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। मानसरोवर स्थित विक्रमादित्य मार्ग के विकास के लिए 8.42 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

अग्निशमन प्रणाली होगी अपडेट

जेडीए भवन में फायर अलार्म और अग्निशमन प्रणाली के नवीनीकरण के लिए 2.92 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। बैठक में जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी देवेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग और संजीव जैन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

सेक्टर सड़कों की बाधाएं दूर होंगी

जोन-9 में गोनेर-जगतपुरा पुलिया से खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक 100 फीट सेक्टर रोड और एनआरआई सर्किल से वीआईटी रोड-दांतली रोड तक 160 फीट सेक्टर रोड के विकास में बाधा बन रही विद्युत लाइनों, केबल और ट्रांसफॉर्मरों को शिफ्ट किया जाएगा। इस कार्य के लिए 10.68 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, जेडीए क्षेत्र में उच्च व निम्न दाब विद्युत लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की शिफ्टिंग व डिस्मेंटलिंग के लिए वार्षिक दर अनुबंध के तहत 6.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति से संबंधित प्रस्ताव भी बैठक में शामिल रहा।

आरओबी के नीचे खेल सुविधाएं, गांधीपथ पर फुटपाथ

सिविल लाइंस आरओबी के नीचे स्पोर्ट्स एरिना विकसित किया जाएगा। जोन-7 में गांधीपथ पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा। जोन-9 की प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा संबंधी सुविधाओं के विकास और उन्नयन के लिए करीब 3.56 करोड़ रुपए के प्रस्ताव पर विचार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery