Thursday, October, 22,2026

जेडीए में अब आवेदक ऑनलाइन देख सकेंगे फाइल की नोटिंग

जयपुर: जेडीए में अब आवेदकों को अपनी फाइल की स्थिति जानने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आवेदन किस अधिकारी के पास लंबित है, फाइल पर क्या नोटिंग हुई और कोई आपत्ति लगी है या नहीं, इसकी जानकारी अब घर बैठे मोबाइल या कम्प्यूटर पर मिल सकेगी। जयपुर विकास प्राधिकरण 26 अक्टूबर से 9 नई नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ने जा रहा है। इसके साथ ही कुल 15 सेवाओं की फाइलों की नोटिंग और आवेदन का स्टेटस एसएसओ (SSO) सर्विस डैशचोर्ड पर उपलब्ध होगा। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन के अनुसार जेडीए ने पहले चरण में 6 नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन किया था। अब इस दायरे में 9 और सेवाएं जुड़ने से आवेदकों को अपनी फाइल की प्रगति देखने और आपत्तियों की जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। इससे समय पर आपत्तियों का समाधान करने में भी मदद मिलेगी।

ये जानकारियां मिलेंगी ऑनलाइन

ऑनलाइन सेवाओं में लीज डीड जारी करना व संशोधन, फ्री-होल्ड और कॉमर्शियल पट्टा, नाम हस्तांतरण, उप-विभाजन, पुनर्गठन, पुराने दस्तावेजों में संशोधन, तीन साल बाद जारी लीज डीड का पुनर्वेधीकरण, कब्जा पत्र, दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां और भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़ी सेवाएं शामिल हैं। महाजन के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य जेडीए की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और आवेदकों को आवेदन संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। फाइल की स्थिति और अधिकारियों की नोटिंग ऑनलाइन दिखने से प्रक्रिया पर नजर रखना आसान होगा। साथ ही, बार-बार कार्यालय आने की जरूरत घटने और बिचौलियों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery