Wednesday, February, 04,2026

9000 वर्ग मीटर जमीन पर हाई कोर्ट का फैसला लंबित

जयपुर: जवाहर सर्किल क्षेत्र में होटल मैरियट से सटी करीब 9000 वर्ग मीटर जमीन से जुड़े बहुचर्चित विवाद में मंगलवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल स्वयं अदालत में पेश हुए। सुनवाई के बाद खंडपीठ ने निर्णय सुरक्षित रख लिया है। प्रकरण ग्राम चैनपुरा की करीब 19.4 बीघा जमीन के वर्षों पूर्व हुए अधिग्रहण से जुड़ा है। अधिग्रहण के बदले संबंधित पक्ष को 9000 वर्ग मीटर विकसित भूमि आवंटित किए जाने का निर्णय राज्य सरकार स्तर पर लिया गया था। यह जमीन वर्तमान में जवाहर सर्किल के प्राइम लोकेशन क्षेत्र में स्थित है और इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 200 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

बताया गया कि इस आवंटन को चुनौती देते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने पहले हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद जेडीए ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को पुनः विचार के लिए हाई कोर्ट भेज दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ में सुनवाई हुई। प्रार्थी पक्ष सांईदर्शन होटल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एके शर्मा ने पैरवी की।
मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस महत्वपूर्ण भूमि विवाद पर अदालत के अंतिम निर्णय का इंतजार रहेगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery