Wednesday, February, 04,2026

अवैध गैस रिफिलिंग पर एक्शन, 222 सिलेंडर जब्त

जयपुर: शहर में अवैध गैस रिफिलिंग और अनाधिकृत गैस कारोबार के खिलाफ जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देश पर सोमवार को 'ऑपरेशन प्रवर्तन' के तहत कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में गठित विशेष सतर्कता दलों ने शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान कुल 222 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके साथ ही 2 व्यावसायिक सिलेंडर, 2 पिकअप वाहन, 2 बाइक, 23 अप्रमाणित छोटे सिलेंडर, एक रिफिलिंग जुगाड़, 2 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 3 बांसुरी और एक रेगुलेटर मय पाइप भी बरामद किए गए। जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण ने बताया कि इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery