Tuesday, May, 19,2026

कानून-व्यवस्था व साइबर सुरक्षा पर चर्चा

जयपुर: जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राहुल प्रकाश ने सोमवार को फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल कार्यालय और स्टूडियो का दौरा किया, जहां उन्होंने संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, फर्स्ट इंडिया न्यूज के एडिटर जिनेंद्र सिंह शेखावत, सत्यनारायण शर्मा, वर्तिका जैन व टीम ने बके देकर आईजी राहुल प्रकाश का स्वागत किया। कार्यक्रम से पूर्व कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम तथा समाज में पुलिस और मीडिया की बदलती भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी हुई। इस अवसर पर विशेष एपिसोड 'डायरीज बाय वर्तिका जैन' में अपराध रोकथाम, साइबर जागरूकता, कम्युनिटी पुलिसिंग और सड़क सुरक्षा पहलों पर फोकस किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा सभी का सामूहिक दायित्व

राहुल प्रकाश ने जयपुर कमिश्ररेट के तहत पुलिसिंग की प्राथमिकताओं तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है, जिसमें परिवारों, स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी आवश्यक है।

आधुनिक तकनीक से सुरक्षा होगी सुदृढ़

कार्यक्रम में घरों में सतर्कता, बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल जागरूकता तथा पुलिस-जन सहयोग को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित किया गया। राहुल प्रकाश ने कहा कि सीसीटीवी के प्रभावी उपयोग, आधुनिक तकनीक और भविष्य में वन-क्लिक इमरजेंसी एक्सेस सिस्टम जैसी पहलों से सार्वजनिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा नागरिक अनुकूल पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery