Friday, March, 27,2026

आर्थिक विकास के लिए सरकार और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग जरूरी

जयपुर: होटल आईटीसी राजपूताना में बुधवार को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के नेतृत्व स्थापना समारोह में जय कृष्ण जाजू को राजस्थान स्टेट काउंसिल का चेयर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिरकत की, जिनका जेके जाजू ने स्वागत किया। बागडे ने आर्थिक विकास को तेज करने के लिए सरकार और उद्योग के बीच मजबूत सहयोग पर जोर दिया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की। इस मौके पर उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने में नीतिगत समन्वय और संस्थागत नेतृत्व के महत्व को रेखांकित किया। इस दौरान नव नियुक्त चेयर जाजू ने नवाचार आधारित विकास और सहयोगात्मक शासन की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल और मुख्य सचिव के साथ उद्योगपतियों और व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद किया। सच बेधड़क ने अपने पाठकों के लिए संजोए हैं कार्यक्रम के कुछ खास पल।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery