Friday, February, 13,2026

वरिष्ठ IAS शुभ्रा सिंह सहित 9 अधिकारी हुए रिटायर्ड

जयपुर: राजस्थान प्रशासन में शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शुभ्रा सिंह सहित कुल 3 आईएएस, 2 आईपीएस और 4 आरएएस अधिकारी सेवानिवृत्त हुए। आईएएस एसोसिएशन की ओर से सचिवालय में शुभ्रा सिंह के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, राज्य निर्वाचन आयोग अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, एसीएस अभय कुमार, अश्विनी भगत, अपर्णा अरोड़ा, कुंजीलाल मीणा, प्रमुख सचिव टी. रविकांत, सचिव डॉ. समित शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, नीतीश शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। समारोह में वी. श्रीनिवास, राजेश्वर सिंह और निरंजन आर्य ने शुभ्रा सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

रिटायर होने वाले अन्य आईएएस अधिकारियों में राजेंद्र विजय और अरुण कुमार पुरोहित शामिल हैं। अरुण नागौर से सेवानिवृत हुए हैं, उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया। आईपीएस से संदीप चौहान और अनिल कुमार टांक, जबकि आरएएस से मुकेश कायथवाल, उदयभानु चारण, अशोक त्यागी और सुभाष चंद्र हेमानी ने सेवानिवृत्ति ली। परिवार के सदस्यों को भी फेयरवेल में आमंत्रित किया गया। सेवानिवृत्त बैचमेट्स को भी सहसम्मान आमंत्रित किया गया। डीआईपीआर के सहयोग से वीडियो फिल्म तैयार की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery