Tuesday, February, 10,2026

हाई कोर्ट में बम का ईमेल, जांच में नहीं मिली संदिग्ध वस्तु

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट में शुक्रवार सुबह मिली बम की धमकी ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। हाई कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही प्रशासन हरकत में आया और हाई कोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सुबह करीब 10:15 बजे आई इस सूचना के बाद सभी अदालतों में चल रही सुनवाई रोक दी गई। सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने सत्यमेव जयते भवन सहित पुराने भवन और कई ब्लॉक की गहन तलाशी ली। जांच एजेंसियों ने चप्पे-चप्पे की जांच के बाद परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किया। किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। सुरक्षा कारणों से हाई कोर्ट के आसपास आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की भी चेकिंग की गई। दोपहर 2 बजे से सभी अदालतों में नियमित सुनवाई सुचारू रूप से हुई।

धमकी में तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम मामले का जिक्र करते हुए दावा किया गया था कि भाजपा शासित राज्यों की अदालतों में इस प्रकार के धमाके किए जाएंगे। ईमेल में यहां तक लिखा गया कि परिसर में सात RDX बम लगाए गए हैं और सभी मुसलमानों को हाई कोर्ट छोड़ देने की चेतावनी दी गई। मामले में पुलिस की तकनीकी टीम ईमेल भेजने वाले की लोकेशन और आईपी एड्रेस ट्रेस करने में जुटी है। इससे पहले भी 31 अक्टूबर को इसी प्रकार का धमकी भरा मेल हाई कोर्ट को प्राप्त हुआ था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery