Thursday, April, 02,2026

मुख्य सचिव का परकोटे में पैदल दौरा, हेरिटेज पर किया फोकस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को जयपुर के परकोटे क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी के संरक्षण, संवर्धन और सौंदर्याकरण के लिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने संकरी गलियों में पैदल भ्रमण कर जमीनी हकीकत को परखा और ऐतिहासिक धरोहरों की वर्तमान स्थिति का गहन अवलोकन किया।

मुख्य सचिव ने नाटाणियों की हवेली, खजाने वालों का रास्ता, जैमिनी बिल्डिंग, दिगंबर जैन मंदिर, मणिहारों का रास्ता और राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन इमारतों के ऐतिहासिक महत्व को समझते हुए अधिकारियों को उनके मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए संरक्षण कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

इस दौरान शासन सचिव रवि जैन, संभागीय आयुक्त वी. सरवण कुमार, आयुक्त डॉ. गौरव सैनी, उपायुक्त (स्वास्थ्य) मृणाल कुमार, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, एटीपी आकाश कुमावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नाटाणियों की हवेली में संचालित कोतवाली थाने का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वर्षों पुराने अभिलेखों को देखा और जर्जर भवन की स्थिति पर चिंता जताई।

हालात का लिया जायजा

मुख्य सचिव वी, श्रीनिवास ने परकोटे की तंग गलियों में पैदल भ्रमण कर स्थानीय हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेरिटेज वॉक-वे और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और संरचनात्मक स्थिति को परखा। उन्होंने कहा कि जयपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है, जिसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

ये दिए मुख्य निर्देश

  • विरासत संरक्षण के लिए अहम फैसले
  • अनधिकृत केबल हटाने और क्षेत्र को व्यवस्थित करने के निर्देश
  • खराब पड़ी लाइटों को तुरंत ठीक कर फसाड लाइटिंग दुरुस्त करने पर जोर
  • स्पेशल एरिया हेरिटेज प्लान जल्द तैयार करने के निर्देश
  • हेरिटेज सेल को अधिक सक्रिय, जवाबदेह और परिणाममुखी बनाने की हिदायत

नगर निगम में समीक्षा बैठक

निरीक्षण के बाद सीएस ने नगर निगम के ई.सी. मीटिंग हॉल में जोन एवं मुख्यालय के उपायुक्तों, अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने जोन उपायुक्तों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा हेरिटेज सेल द्वारा प्रस्तुत पीपीटी के माध्यम से धरोहर संरक्षण, संवर्धन और सौंदर्गीकरण के लिए अब तक किए गए तथा वर्तमान में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए और उनके परिणाम जमीन पर दिखाई दें।

विरासत बचाने पर फोकस

मुख्य सचिव ने कहा कि जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा बनाए रखने के लिए निरंतर और ठोस प्रयास करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ विरासत संरक्षण को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव कर सके। यह निरीक्षण अभियान शहर के परकोटे क्षेत्र में सुधार और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery