Tuesday, July, 14,2026

सिर पर नहीं, हैंडल पर हेलमेट... मौत को दे रहे हैं खुले आम न्योता

जयपुर: राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त मागों की तस्वीरें सड़क सुरक्षा को लेकर एक कड़वी सच्चाई सामने ला रही हैं। स्कूटी सवारों के पास हेलमेट तो हैं, लेकिन सिर पर पहनने के बजाय उन्हें वाहन के साइड में या हाथ में लटकाकर सफर किया जा रहा है। यानी कानून की औपचारिकता पूरी करने के लिए हेलमेट साथ है, लेकिन अपनी जान बचाने के लिए उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा।

यह लापरवाही ऐसे समय में सामने आई है, जब राजस्थान पुलिस पूरे प्रदेश में 2 से 16 जुलाई तक 15 दिवसीय विशेष हेलमेट जागरूकता एवं परिवर्तन अभियान चला रही है। अभियान का उद्देश्य वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में 50 प्रतिशत की कमी लाना है, लेकिन सड़क पर दिख रही तस्वीरें बता रही हैं कि जब तक लोगों की मानसिकता नहीं बदलेगी, तब तक केवल अभियान और चालान इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाएंगे।

सिर्फ चालान से बचने का साधन

शहर के गोपालपुरा बाईपास, विद्याधर नगर, वॉल सिटी, सांगानेर, झोटवाड़ा सहित कई इलाकों में कई दोपहिया चालक हेलमेट को सिर पर पहनने के बजाय स्कूटी के हैंडल या साइड में लटकाकर चलते दिखाई दिए। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में सीधे जान को जोखिम में डालने जैसा है। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ लगातार कहते रहे हैं कि हेलमेट पहनने और सिर्फ साथ रखने में जमीन-आसमान का फर्क है।

हर साल हादसे, फिर भी नहीं बदली तस्वीर

विधानसभा में पेश किए गए सड़क सुरक्षा के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। प्रदेश में सड़क हादसों और मौतों का आंकड़ा लगातार ऊंचा बना हुआ है। जयपुर में पांच साल में 3,946 मौतें हुई है, जिनमें सबसे अधिक मौतें बिना हेलमेट लगाने के कारण हुई हैं। आंकड़े साफ बताते हैं कि दुर्घटनाओं के साथ मौतों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में सबसे अधिक 12,069 लोगों की जान सड़क हादसों में जा चुकी है। लगातार बढ़ती मौतें केवल वाहन चालकों की लापरवाही की कहानी नहीं कहती, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

5.23 लाख चालान, लेकिन असर नहीं

यातायात पुलिस ने वर्ष 2025 में विभिन्न उल्लंघनों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। तेज गति, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में लाखों चालान काटे गए। इनमें केवल तेज गति के 12.06 लाख से अधिक चालान किए गए, जबकि बिना हेलमेट 5.23 लाख, बिना सीट बेल्ट 1.96 लाख और ओवरलोडिंग के लगभग 69 हजार मामलों में कार्रवाई हुई। इसके बावजूद सड़क पर नियमों की अनदेखी पहले जैसी ही दिखाई दे रही है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery