Friday, May, 01,2026

नर्सेज का गुस्सा फूटा... स्वास्थ्य भवन पर ताला, प्रदर्शन-झड़प

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार को संविदा और ठेका पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य भवन के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति के आह्वान पर सैकड़ों नर्से, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मेरिट प्लस बोनस अंक के आधार पर भर्ती की मांग को लेकर एकजुट हुए।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार बंद कर अंदर ही धरना शुरू कर दिया, जिससे स्वास्थ्य भवन परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रदर्शन के दौरान तेज गर्मी और लंबे समय तक धरने पर बैठे रहने से चार महिलाकर्मी बेहोश होकर गिर गईं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। बेहोश होने वाली महिलाओं के नाम अंकिता, सुशीला विश्नोई, मंजू और रितेश बताए गए। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि सुशीला विश्नोई को देर रात तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी वर्षों की सेवा को नजरअंदाज कर रही है और लिखित परीक्षा के जरिए नई भर्ती की तैयारी कर रही है।

राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति की प्रदेशाध्यक्ष गुड्डी सैनी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती, तो पूरे प्रदेश के संविदा/ठेका नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्यकर्मी बड़ा आंदोलन खड़ा करने को मजबूर होंगे। समिति का कहना है कि यह उन हेल्थ वर्कर्स के साथ अन्याय होगा, जो वर्षों से कम वेतन पर विभाग की रीढ़ बने हुए हैं।

मेरिट + बोनस अंक की मांग, अनुभव का सम्मान चाहिए

संविदाकर्मी पिछले कई वर्षों से अल्प वेतन (कई जगह मात्र 8-10 हजार रुपए मासिक) पर मेडिकल संस्थानों में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि स्थायी नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम (ANM) और अन्य पैरामेडिकल पदों की भर्ती मेरिट के साथ सेवा अवधि के बोनस अंक (10, 20,30 अंक) के आधार पर की जाए। उन्होंने तर्क दिया कि बरसों से अस्पतालों में कार्यरत कर्मियों का अनुभव विभाग के लिए मूल्यवान है, जबकि कोचिंग से तैयारी करने वाले नए उम्मीदवारों के मुकाबले वे लिखित परीक्षा में पिछड़ सकते हैं।

पुलिस-प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की

आंदोलनकारियों के आक्रोश को देखते हुए स्वास्थ्य भवन पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। चिकित्सा विभाग में लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया चल रही है, जिसका संविदाकर्मी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह प्रक्रिया उनके अनुभव और सेवा को पूरी तरह नकार रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery