Wednesday, November, 05,2025

जूस पीने निकले जिम संचालक को मारी गोली

जयपुर: राजधानी जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक जिम संचालक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लोकेंद्र सिंह (30) के कंधे के नीचे लगी, लेकिन उन्हें इसका अहसास काफी देर बाद हुआ। बाजू में दर्द और खून निकलने पर वह अपने साथी के साथ इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचे। एक्स-रे में गोली फंसी होने का पता चलने पर उन्हें जयपुरिया अस्पताल और बाद में एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उनके कंधे से गोली निकाल दी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना मानसरोवर थाना क्षेत्र के मध्यम मार्ग की है। थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना ने बताया कि घायल लोकेंद्र सिंह भरतपुर के एकता विहार, साँख रोड के रहने वाले हैं और वर्तमान में प्रजापति विहार, नारायण विहार में रहते हैं। वे टोंक रोड पर गट्टे वाले बाबा के पास शेप शिफ्टर्स जिम चलाते हैं।

शनिवार रात करीब आठ बजे लोकेंद्र जिम बंद करने के बाद अपने साथी विनय कुमार, निवासी महेश नगर के साथ बाइक से जूस पीने निकले थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। कुछ दूरी तय करने के बाद उन्हें बाजू में तेज दर्द महसूस हुआ। जब साथी विनय ने देखा तो कंधे के पास से खून निकल रहा था।

दोनों को पहले लगा कि पास से गुजर रहे ई-रिक्शा से टक्कर लगी होगी, लेकिन चालक ने इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों बाइक से महेश नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां एक्स-रे कराने पर पता चला कि कंधे में गोली फंसी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जयपुरिया अस्पताल से एसएमएस अस्पताल रेफर करवाया गया।

सर्च ऑपरेशन चलाया, नहीं मिला कोई सुराग

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी की संभावना से इंकार नहीं किया गया है। थाना पुलिस ने एसएमएस अस्पताल पहुंचकर लोकेंद्र के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। गोली किस हथियार से चलाई गई, यह एफएसएल जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery