Monday, March, 16,2026

राजदरबार से अब गली-मोहल्ले तक पहुंचा गुलाल गोटों का रंग

जयपुर:  करीब तीन सौ साल पुरानी एक परंपरा आज भी होली के रंगों को खास पहचान देती है वह है लाख से बने छोटे-छोटे गुलाल गोटों की परंपरा। यह केवल रंग खेलने का तरीका नहीं, बल्कि शिल्प, इतिहास और उत्सव का सुंदर संगम है। गुलाल गोटे छोटे, गोल आकार के रंगीन गोले होते हैं, जिनके अंदर सूखा गुलाल भरा होता है। पारंपरिक रूप से इन्हें लाख से तैयार किया जाता है। होली के दिन जब इन्हें हल्के से किसी पर फेंका जाता है, तो गोटा फूटते ही रंगों का बादल हवा में घुल जाता है। वह पल ऐसा लगता है मानो रंगों की छोटी-सी आतिशबाजी खिल उठी हो।

300 साल पुरानी विरासत

गुलाल गोटों से होली खेलने की परंपरा लगभग 300 साल पुरानी मानी जाती है, जब सवाई जयसिंह द्वितीय ने जयपुर नगर की स्थापना की, तब उन्होंने विभिन्न कलाओं में निपुण कारीगरों को अलग-अलग मोहल्लों में बसाया। इन्हीं में से एक क्षेत्र 'मनिहारों का रास्ता' था, जहां आमेर से लाए गए मनिहार परिवारों को बसाया गया। इनमें अधिकांश मुस्लिम कारीगर थे, जो लाख के आभूषण और सजावटी वस्तुएं बनाने में दक्ष थे। एक बार सवाई जयसिंह द्वितीय ने होली पर कुछ अनूठी सौगात की इच्छा जताई। तब इन कारीगरों ने लाख से बने रंगीन गुलाल गोटे तैयार कर उन्हें भेंट किए। यही नवाचार आगे चलकर जयपुर की होली की शान बन गया। कारीगर मकसूद अहमद बताते हैं कि ऐतिहासिक रूप से गुलाल गोटों का संबंध राजघरानों की होली से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि शाही परिवारों में इनका विशेष उपयोग होता था।

नगर भ्रमण पर निकलते थे सवाई जयसिंह द्वितीय

सवाई जयसिंह द्वितीय हाथी पर सवार होकर शहर का भ्रमण करते थे और प्रजा पर गुलाल गोटे उछालते चलते थे। इस तरह वे पूरे नगर के साथ रंगों की होली खेलते थे। धीरे-धीरे यह परंपरा आम लोगों तक पहुंची और आज जयपुर के बाजारों में होली से महीनों पहले इनकी मांग बढ़ जाती है। गुलाल गोटे के कारीगर मोहम्मद जिबरान बताते हैं कि बदलते समय के साथ बाजार में प्लास्टिक और रासायनिक विकल्प भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण और परंपरा के प्रति सजग लोग आज भी प्राकृतिक गुलाल और लाख से बने पारंपरिक गोटों को प्राथमिकता देते हैं। समय के साथ इसकी कीमतें भी बढ़ी हैं। 300 से 350 रुपए तक गुलाल गोटों के बॉक्स उपलब्ध हैं।

शादियों में भी छाए 'कलर बॉम्ब'

अब गुलाल गोटे केवल होली तक सीमित नहीं हैं। शादियों में 'कलर बॉम्ब' के नाम से मशहूर ये गोटे हल्दी, मेहंदी और प्री-वेडिंग शूट का खास हिस्सा बन गए हैं। जैसे ही गोटा फूटता है, रंगों की फुहार तस्वीरों और वीडियो में जादुई असर पैदा करती है। पारंपरिक शिल्प और आधुनिक ट्रेंड का यह मेल आज की शादियों की रौनक बढ़ा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery