Saturday, June, 28,2025

महापौर सौम्या गईं विदेश, पीछे से खड़ा हुआ विवाद

जयपुर: जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर पर आरोप है कि वे बिना सक्षम स्तर पर अनुमति के ब्राजील दौरे पर चली गई हैं। यहीं नहीं, अब तक के नियम और परंपराओं के अनुसार महापौर की किसी भी कारण से अनुपस्थिति की स्थिति में चार्ज उपमहापौर या किसी भी पार्षद को दिया जाता है, लेकिन महापौर ने विदेश यात्रा से पहले किसी को भी चार्ज देना उचित नहीं समझा। अब महापौर की गैर मौजूदगी में निगम की अफसरशाही ही हर तरह के निर्णय कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्षद भी अपनी अटकी फाइलें लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। महापौर को विदेश यात्रा करने के लिए सामान्य रूप से राज्य सरकार के संबंधित विभाग को सूचित करना पड़ता है। तब राज्य सरकार के निर्देशानुसार संबंधित विभाग को सूचना देकर महापौर अपना चार्ज हैंडओवर करके विदेश यात्रा पर जा सकती हैं, लेकिन ग्रेटर निगम के उपमहापौर से जब इस संबंध में जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने ऐसी कोई जानकारी होने या कोई चार्ज मिलने की जानकारी मिलने से साफ इनकार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ निगम में भाजपा पार्षदों को भी महापौर के विदेश दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मिली है।

तूल पकड़ रहा है मुद्दा

नगर निगम ग्रेटर के नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर कहा है कि महापौर विदेश दौरे पर भारत से बाहर गई हैं। जयपुर की प्रथम नागरिक होने के नाते महापौर का यह दायित्व है कि वे स्वायत्त शासन विभाग को पूर्व सूचना देकर विदेश जाएं। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है कि महापौर की गैर मौजूदगी में निगम के रुके कार्यों को किसकी अनुमति से आगे बढ़ाया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery