Tuesday, August, 12,2025

स्वच्छता में ट्रिपल R थीम पर काम कर नगर निगम ने रचा इतिहास

जयपुर: जयपुर के दोनों नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज ने सफाई के मामले में इस बार बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रेटर और हेरिटेज को घर-घर से कचरा उठाने, सफाई बनाए रखने और कचरे को प्रोसेस करने के लिए अच्छे अंक मिले हैं। खास बात यह है कि दोनों नगर निगमों की रैंकिंग पिछले साल काफी पीछे थी, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार सुधार किया है। इस सफलता के पीछे कई बड़े प्रयास हैं, जैसे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग और जनता की भागीदारी। सफाई अभियान में लोगों ने भी बढ़-चढ़कर साथ दिया। खुले कचरा डिपो हटाए गए और रात में भी सफाई की व्यवस्था की गई। यह बदलाव दिखाता है कि अगर ईमानदारी से काम हो तो कोई भी शहर साफ और सुंदर बन सकता है। ग्रेटर और हेरिटेज को 3-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

नगर निगम ग्रेटर

  • डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शनः 91%
  • कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन): 79%
  • वेस्ट प्रोसेसिंगः 75%
  • डंप साइट सुधारः 92%
  • जल निकायों की सफाई: 100%
  • पब्लिक टॉयलेट सफाई: 100%
  • रेजिडेंशियल व कमर्शियल एरिया की सफाई: 100%

हेरिटेज नगर निगम

  • डोर-टू-डोर कचरा संग्रहणः 91%
  • कचरा पृथक्करण: 50%
  • सफाई: 100%
  • कचरा स्थलों में सुधार: 90%
  • पब्लिक टॉयलेट सफाई: 97%
  • जल निकायों की सफाई: 100%
  • ODF++ प्रमाणनः यानी यह इलाका खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त है।

नए प्लांट बने सफलता की कुंजी: निगम ने इस बार वेस्ट टू एनर्जी प्लांट और कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट शुरू किए, जो स्कोरिंग में निर्णायक साबित हुए। इन प्रयासों की मॉनिटरिंग नगर निगम ग्रेटर की पूर्व कमिश्नर रुक्मणि रियाड़ और हेरिटेज कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा ने की।

पिछली रैकिंग से भारी सुधारः 2023 में जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज की रेकिंग क्रमशः 173 वीं और 171वीं थी, वहीं 2024-25 में यह छलांग लगाकर टॉप-20 में पहुंच गए हैं। डूंगरपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

आमजन की भागीदारी रही अहमः सरकार के साथ नागरिकों की जागरूकता और सहभागिता ने भी इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। शहर में खुले कचरा डिपो हटाने, नाइट स्वीपिंग और घर-घर कचरा संग्रहण ने राजथानी को यह
मुकाम दिलाया।

पहली बार वाटर प्लस सर्टिफिकेटः नगर निगम ग्रेटर को पहली बार वाटर प्लस सर्टिफिकेट मिला है। साथ ही गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई है। वहीं हेरिटेज निगम को भी 3 स्टार रेटिंग मिली है।

रैकिंग में इनसे मिला फायदा: वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, कंस्ट्रक्शन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, ओपन कचरा डिपो हटाना, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, नाइट स्वीपिंग और नागरिकों में जागरूकता लाने जैसे प्रवासों से रैकिंग में सुधार हुआ है। इस बार 600 से अधिक ओपन डिपो हटाए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery