Monday, June, 15,2026

लॉटरी से हुआ 202 भूखंडों का आवंटन

जयपुर: आमजन के घर का सपना पूरा करने के लिए जेडीए की नवसृजित गोविंद विहार आवासीय योजना की लॉटरी आयुक्त आनंदी ने गुरुवार को कम्प्यूटर का बटन दबाकर नागरिक सेवा केंद्र में निकाली। जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने कहा कि नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में गोविंद विहार आवासीय योजना की लॉटरी निकाली गई। इसमें सफल आवेदकों से 21 दिवस की अवधि और 9-10 मार्च को जेडीए परिसर में लगने वाले शिविर में दस्तावेज जमा करने के बाद जेडीए पट्टा जारी कर देगा।

पट्टा जारी करने से पहले डिमार्केशन, साइट प्लान और सभी तैयारी पूरी कर लेंगे, इससे दस्तावेज जांचने में समय नहीं लगेगा। असफल रहे आवेदकों की आवेदन राशि फरवरी महीने में लौटा दी जाएगी। इससे अगले माह लॉन्च होने वाली योजनाओं में लोग आवेदन कर सकेंगे। एक लाख 32 हजार से ज्यादा आवेदन पत्र लॉटरी में किए शामिल जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने बताया कि जेडीए ने जोन-10 में गोविंदपुरा-रोपाडा, हेरिटेज सिटी में गोविंद विहार आवासीय योजना विकसित की है।

गोविंद विहार आवासीय योजना में कुल प्राप्त 1 लाख 33 हजार 313 आवेदन पत्रों में से 598 आवेदन पत्र विभिन्न कारणों जैसे स्वयं के प्रार्थना पत्र, तकनीकी आदि से निरस्त कर दिए गए। इस योजना की आरक्षित दर 18 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित है और रेरा में पंजीकृत है। इस अवसर पर जेडीए सचिव निशांत जैन सहित आवेदक उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति अवार्डी एवं मेडल धारकों को लॉटरी से आवंटित किए जाएंगे भूखंड

जेडीसी आनंदी की अध्यक्षता में भूमि एवं संपति निस्तारण समिति की बैठक हुई। इसमें कई प्रस्ताव अनुमोदित कर उन पर राज्य सरकार की स्वीकृति के लिए भिजवाने का निर्णय लिया गया। इनमें राजस्थान पुलिस आवासन एवं निर्माण निगम लि. के परिसर के लिए जेडीए की कॉमर्शियल एवं ग्रुप हाउसिंग योजना, जगतपुरा में भूखंड संख्या-४ए क्षेत्रफल 1352.70 वर्गमीटर भूमि आवंटन का प्रस्ताव है। पौद्दार संस्थान को विवि स्थापना के लिए नॉलेज सिटी साउथ चितौड़ा के संस्थानिक भूखंड संख्या यू-2 एवं यू-3 क्षेत्रफल 24 हेक्टेयर भूमि आवंटन के प्रस्ताव का भी अनुमोदन करते हुए राज्य सरकार को भिजवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में 19वीं एशियन गेम विजेता-2022 (चार मेडल धारक), शौर्य चक्र विजेता-2021 (दो मेडल धारक), वीर चक्र विजेता (एक मेडल धारक), राष्ट्रपति पुरस्कार-2015 (दो अवार्डी), गैलेंट्री अवार्ड विजेता (दो मेडल धारक), पैरा ओलंपिक खेल-2020 एवं अर्जुन अवार्डी-2019 (एक मेडल धारक) को गोविंद विहार आवासीय योजना में 216 वर्गमीटर के आवासीय भूखंड लॉटरी के माध्यम से प्रत्येक अवार्ड धारकों को एक-एक भूखंड आवंटन करने और एक शौर्य चक्र विजेता को मोहनलाल सुखाड़िया नगर में भूखंड आवंटन का निर्णय लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery