Monday, November, 03,2025

फर्स्ट इंडिया न्यूज के 'जयपुर गौरव सम्मान समारोह' में 27 हस्तियां हुईं सम्मानित

जयपुर: राजधानी जयपुर में गुरुवार को होटल क्लावर्स आमेर में फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से 'जयपुर गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य राजधानी जयपुर की सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में जयपुर की 27 प्रतिभाओं को उनके सामाजिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक और प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उन व्यक्तित्वों की उपलब्धियों को मान्यता देने का अवसर था, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समान और शहर के लिए सकारात्मक बदलाव किए हैं।

 फर्स्ट इंडिया न्यूज की टीम ने सभी अतिथियों और सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत और अभिनंदन किया। समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेरणा और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मानित प्रतिभाओं के कार्य लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या मुर्जर, जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर कुसुम यादव, बगरू विधायक कैलाश वर्मा, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, चाकसू विधायक रामचतार बैरवा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और जीएडी सचिव डॉ. जोगाराम उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery