Friday, October, 23,2026

अचार की टंकियों में छिपकलियां, मच्छर-मकड़ियां और मिले जाले

जयपुर: लोगों की थाली तक पहुंचने वाले अचार की टंकियों में मच्छर-मकड़ियां तैर रही थीं, जाले जमे थे और कहीं मरी हुई छिपकलियां पड़ी थीं।मुहाना मंडी स्थित श्री श्याम फूड्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच ने खाद्य पदार्थों की स्वच्छता के दावों की पोल खोल दी। बेसमेंट में रखी करीब 100 टंकियों में तैयार अचार और उसे बनाने के लिए रखा कच्चा माल दूषित होने की आशंका के घेरे में मिला। हालात ऐसे थे कि विभाग को करीब 85 हजार किलो अचार और कच्चा माल नष्ट कराने की कार्रवाई शुरू करनी पड़ी।

1700 किलो पैक अचार और साँस भी जब्त किए गए। गंदगी, टूटी खिड़कियों और जालियों के बीच चल रहे इस खाह्य कारोबार पर विभाग ने परिसर सील कर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी। 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सिर्फ साफ-सफाई की कमी नहीं, बल्कि खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण पर भी गंभीर सवाल खड़े करने वाली स्थितियां मिलीं। दूसरी ओर, मुहाना स्थित पायोनियर नेचुरल प्रोडक्ट्स में
खाद्य उत्पादों पर भ्रामक स्वास्थ्य दावे और पैकेट पर अधूरा पता अंकित करने जैसी अनियमितताएं सामने आई। यहां भी संबंधित उत्पादों का निर्माण और विक्रय बंद रखने के निर्देश दिए गए।

लैब रिपोर्ट के बाद तय होगा दंड

मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत असुरक्षित खाद्या और खाद्य कारोबार संचालक के दायित्वों के उल्लंघन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट में उत्पाद असुरक्षित पाए जाने पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर धारा 59 सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। धारा के तहत उल्लंघन की प्रकृति के अनुसार कारावास और जुमनि का प्रावधान है। कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण भगवत सिंह भी मौजूद रहे।

100 टंकियों में रखा था अचार

केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की टीम ने श्री श्याम फूड्स का निरीक्षण किया तो बेसमेंट में प्लास्टिक की करीब 100 टंकियों में विभिन्न प्रकार का अचार और प्रोसेसिंग के लिए रखा कच्चा माल मिला। इनमें करीब 5 हजार किलो तैयार अचार और गाजर, कैरी, नींबू व मिर्च सहित लगभग 80 हजार किलो कच्चा माल रखा था। टंकियों की जांचू में मच्छर, मकड़ियां और जाले मिले। एक-दो टंकियों में मृत छिपकलियां भी पाई गई। परिसर में गंदगी के साथ खिड़कियां और जालियां टूटी हुई थीं। ऐसे हालात में खाद्य सामग्री को किस तरह सुरक्षित रखा जा रहा था, इस पर गंभीर सवाल उठे। विभाग ने करीब 85 हजार किलो तैयार अचार और कच्चे माल को नष्ट कराने के लिए सीज करने की कार्रवाई शुरू की।

बाजार में पहुंचने से पहले माल जब्त

टीम ने मौके से सॉस, मिक्स अचार और आम के अचार के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे। इसके साथ करीब 1700 किलो पैक अचार और सॉस भी सीज किया गया। खाद्य सामग्री को अवैध रूप से बेचने या खुर्द-बुर्द करने की आशंका के चलते पूरे परिसर की सील कर दिया गया। संबंधित अधिकारी को फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery