Saturday, October, 24,2026

140 किलो संक्रमित बादाम नष्ट, 690 किलो घी किया सीज

जयपुर: त्योहारों के सीजन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर प्रथम में खाद्य सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कीड़े लगे संक्रमित 140 किलोग्राम बादाम नष्ट करवाए गए, जबकि 690 किलोग्राम घी सीज किया गया। टीम ने मिठाइ‌यों, मसालों, काजू और घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। निरीक्षण में कमियां मिलने पर संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस भी जारी किए गए। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि टीम ने कृष्णा बिहार, वीकेआई स्थित अनस्त्या फुड्स प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। यहां करीब 140 किलोग्राम बादाम में कीड़े लगे मिलने पर उन्हें नष्ट करवाया गया। इसी क्षेत्र में श्रेयास ग्लोबल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से डेयरी बेस्ट और वसेंटाइल ब्रांड के घी के नमूने लिए गए। यहां लगभग 690 किलोग्राम डेयरी बेस्ट घी सीज किया गया। पायनियर विजनेस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, कृष्णा विहार से काजू की टुकड़ी और मसालों के नमूने संग्रहित किए गए। निरीक्षण में गई कमियां मिली।

1125 किलो संदिग्ध सरसों का तेल सीज

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रताप नगर स्थित मैसर्स संतोष सेल्स कॉर्पोरेशन पर कार्रवाई कर दीप सारा ब्रांड के सरसों तेल के 75 टिन (1125 किलो) जांच रिपोर्ट आने तक सीज किए। अतिरिक्त मुख्य सचिव गायत्री राठौड़ और खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर हुई कार्रवाई में तेल के रंग और सुगंध से प्रथमदृष्टया मिलावट का संदेह हुआ। सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि तेल के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। यह तेल दिल्ली बाईपास, लक्ष्मी नारायणपुरा स्थित मैसर्स गोयल ऑयल उद्योग में निर्मित था, जिसके नमूने पहले भी जांच में अनसेफ पाए गए थे। टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों से घी, सरसों तेल, लाल मिर्च पाउडर, चाय और शहद के नमूने भी लिए। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery