Thursday, April, 02,2026

जयपुर केवल विरासत शहर नहीं, बल्कि वैश्विक कैनवास... जहां परंपरा और नवाचार का संगम

जयपुर: गुलाबी नगरी में मंगलवार को शान, ग्लैमर और हाई फैशन से सजी एक यादगार शाम देखने को मिली। भारत 24ः विजन ऑफ न्यू इंडिया और फरर्ट इंडिया न्यूजपेपर के सहयोग से अनंतारा ज्वेल बाग, जयपुर में फैशन कनेक्ट सीजन-23 का भव्य आयोजन किया गया। इसमें परंपरागत सौंदर्य और आधुनिक फैशन का शानदार संगम देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे। उनका स्वागत अनंतारा ज्वेल बाग जयपुर होटल के ओनर अजय गंगवाल, जनरल मैनेजर विमल वर्मा, ब्रांड एंबेसडर ऋषि मिगलानी और शो डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने गर्मजोशी से किया। इस मौके पर डॉ. जगदीश चंद्र ने फैशन और संस्कृति में जयपुर की बढ़ती वैश्विक पहचान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आन जयपुर केवल विरासत शहर नहीं है, बल्कि यह वैश्विक कैनवास है, जहां परंपरा और नवाचार का संगम होता है। मैं शो के जनक ऋषि मिगलानी को पहल की कल्पना करने के लिए बधाई देता हूं और सबसे युवा क्रिएटिव डायरेक्टर्स में से एक लोकेश शर्मा की सराहना करता हूं। डॉ. जगदीश चंद्र ने सभी अतिथियों और डिजाइनर्स का स्वागत किया।

 ब्रांड एंबेसडर ऋषि मिगलानी ने कहा कि फैशन कनेक्ट केवल एक शो नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो रचनात्मकता, संस्कृति और समुदाय को साथ लाता है। इसे अनंतारा ज्वेल बाग में आयोजित करना हमारी नजर में वैश्विक लग्जरी का आयाम जोड़ता है। मैं डॉ. जगदीश चंद्र का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और इस ख्वाब को साकार किया। विमल वर्मा ने कहा कि हमारे लिए प्रतिष्ठित मंच की मेजबानी करना गर्व को बात है। यह प्रॉपटर्टी एक जीवंत कैनवास में बदल जाती है, जहां फैशन और आतिथ्य एक हो जाते हैं। मैं ऋऋषि मिगलानी और लोकेश शर्मा को बधाई देता हूं और ओनर अजय गंगवाल का धन्यवाद करता हूं, जिनकी दूरदृष्टि और मेहनत ने यह प्रोपर्टी तैयार की।

डॉ. जगदीश चंद्र ने सुपर मॉडल पारुल मिश्रा को बधाई दी और उन्हें उनका फ्रेम किया हुआ चित्र भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मिस और मिसेज इंडिया ग्लैम के फाउंडर-डायरेक्टर पवन टांक सहित सुपर मॉडल्स नंदिनी परिहार, सौम्या गुप्ता, तमन्ना सरनानी, कामना राजपुरोहित, तमन्ना राव, एलीट मिस राजस्थान की सुपर मॉडल्स ज्योति सोनी, पारुल झेड़, संतोष सिन्हा, देवास्मिता चौधरी और युविका गहलोत उपस्थित रहे। बिजनेस मैन सौरभ कक्कड़ और उनकी पत्नी विन्नी कक्कड़, बीके सूद और सुषमा सूद, जेएनयू चांसलर डॉ. संदीप बख्शी, हिम्मत सिंह, आसिफ खान, इन्फ्लुएंसर्स, सुपर मॉडल्स जैसे सान्वी शर्मा और अंशिका चौधरी, स्पेशल गेस्ट तमारा भारत, अमीशी कौशिक और सौम्या चर्मा मौजूद रहे। समापन पर ऋषि मिगलानी ने सहयोगियों का आभार जताया। इवेंट में डोने वैभव को आफ्टर पार्टी खास रहो।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery