Thursday, October, 22,2026

अमेरिकी नागरिका से करोड़ों की ठगी

जयपुर: जयपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भांकरोटा इलाके में चल रहे फर्जी टेक्निकल सपोर्ट कॉल सेंटर पर मंगलवार को दबिश देकर दो युवतियों सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

मौके से 19 मोबाइल फोन, 12 लैपटॉप और बड़ी मात्रा में लैपटॉप एक्सेसरीज बरामद की गई हैं। आरोपी आईफोन की तकनीकी समस्या दूर करने का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकों को फंसाते और उनके बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल कर रकम निकाल लेते थे। कॉल सेंटर पर कार्रवाई कमिश्नरेट की सीएसटी टीम से मिली सूचना के आधार पर की गई। मौके से पकड़े गए सभी 10 लोगों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए भांकरोटा थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस गिरोह के संचालकों, अन्य संपकों और ठगी की रकम के लेन-देन की जांच कर रही है।

पांच राज्यों के आरोपी, दो युवतियां भी शामिल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हर्ष चौहान (27) और अंकित (24) दोनों झज्जर-हरियाणा, कृष्ण (28) असम, आकाशी लांबा (30) और दिया गुरुजी (25) पश्चिम बंगाल, खोजा (27) और केवी (24) नागालैंड, निशांत (24) गुरुग्राम, रविंद्र कुमार (31), महेंद्रगढ़-हरियाणा तथा लिशीनी (25) मणिपुर निवासी हैं। पुलिस बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।

तकनीकी मदद के बहाने बिछाते थे ठगी का जाल

स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी X-Lite सॉफ्टवेयर और TFN नंबरों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे। आईफोन में तकनीकी दिक्कत दूर करने के नाम पर ग्राहकों को बातचीत में उलझाया जाता और सहायता के बदले शुल्क वसूला जाता था।

बैंक अधिकारी बनकर हासिल करते थे खाते की जानकारी

गिरोह में शामिल एक युवती बैंक अधिकारी बनकर ग्राहकों से बात करती थी। विश्वास में लेकर उनसे बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी। इसके बाद बैंक डिटेल्स टेलीग्राम ग्रुप में साझा की जाती थीं। गिरोह के संचालक इन जानकारियों का दुरुपयोग कर खातों से रकम निकाल लेते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery