Wednesday, June, 24,2026

SOS का बटन दबते ही थम गई स्मार्ट बस, 30 यात्री फंसे

जयपुर: हम जिस नई इलेक्ट्रिक बस सेवा को शहरी परिवहन का भविष्य बता रहे हैं, उसकी हकीकत संचालन शुरू होने के चंद दिनों में ही सामने आ गई। टोंक रोड पर मंगलवार सुबह एक नई इलेक्ट्रिक बस में लगा SOS (पैनिक) बटन दबते ही पूरी बस का इमरजेंसी सिस्टम सक्रिय हो गया। बस बीच सड़क पर रुक गई। गेट लॉक हो गए और करीब 25 से 30 यात्री अंदर फंस गए। तेज सायरन बजने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि बस चालक को खुद नहीं पता था कि ऐसी स्थिति में सिस्टम को कैसे नियंत्रित किया जाए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और यात्रियों को शीशों के रास्ते बाहर निकाला गया। बाद में मैकेनिक बुलाकर बस को रीसेट किया गया। घटना ने एक और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है।

आधे घंटे सड़क पर भटके यात्री

बस के अचानक बंद होने के बाद यात्रियों को सड़क किनारे उतरकर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में दूसरी बस रोककर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बस सड़क किनारे खड़ी रही। महज चार दिन पहले इन बसों को हरी झंडी दिखाने के दौरान सरकार ने दावा किया था कि ये बसें महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आम यात्रियों के लिए सुरक्षित और आधुनिक परिवहन का नया मॉडल बनेंगी। लेकिन संचालन शुरू होने के कुछ दिनों के भीतर ही सामने आई इस घटना ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।

आपदा से निपटने की तैयारी नहीं!

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत हाल ही में जयपुर में शुरू की गई इलेक्ट्रिक बसों को हाईटेक सुरक्षा सुविधाओं से लैस बताया गया था। इनमें पैनिक बटन, सीसीटीवी, जीपीएस ट्रैकिंग और इमरजेंसी सिस्टम लगाए गए हैं, लेकिन सवाल यह है कि यदि एक बटन दबने से बस रुक जाए, गेट लॉक हो जाएं और चालक को समाधान तक न पता हो, तो वास्तविक आपातकाल में क्या होगा? ड्राइवर ने खुद स्वीकार किया कि बस चलाने की ट्रेनिंग तो दी गई थी, लेकिन यदि पैनिक बटन सक्रिय हो जाए तो उससे निपटने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से नहीं बताया गया था।

बड़े सवाल

  • क्या बसों में लगे SOS सिस्टम की फील्ड टेस्टिंग पूरी तरह हुई थी?
  • चालक और परिचालक को इमरजेंसी सिस्टम संचालित करने की ट्रेनिंग क्यों नहीं दी गई?
  • सेफ्टी और यात्री निकासी की मॉक ड्रिल कब कराई गई?
  • यदि वास्तविक आपदा होती तो यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेता ?
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery