Thursday, May, 28,2026

ईद-उल-अजहा पर आज रहेगी - यातायात की विशेष व्यवस्था

जयपुर: ईद-उल-अजहा के अवसर पर जयपुर शहर में गुरुवार को विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार ईदगाह मस्जिद सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज होगी, जिसके चलते सुबह 6 से 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस प्रशासन ने दिल्ली रोड से आने वाले भारी वाहनों और रोडवेज बसों को चंदवाजी से एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। वहीं आमेर तिराहा, जलमहल, सुभाष चौक, बड़ी चौपड़, रामगढ़ मोड़ और घाटगेट क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। कई स्थानों पर सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के सामने नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा एमडी रोड, सांगानेरी गेट और अन्य नमाज स्थलों के आसपास भी यातायात और पार्किंग पर अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery