Friday, January, 30,2026

बारिश में भीगे रावण को खड़ा करने में करनी पड़ी मशक्कत.... फिर हुआ दहन

जयपुर: दशहरा पर गुरुवार को तेज बारिश के कारण रावण दहन कार्यक्रमों में खलल पड़ गया। मूसलाधार बारिश के चलते रावण दहन कार्यक्रम में पर्याप्त भीड़ नहीं जुट पाई। रावण देखने निकले बच्चो को निराशा हाथ लगी, क्योंकि बरसात से भीगने के बाद रावण दहन में काफी वक्त लगा और बारिश से पटाखे भीगकर खराब हो गए। रामलीला मैदान में बारिश होने के कारण रावण खड़ा भी नहीं हो पाया था। करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रावण को खड़ा किया, तब जाकर दहन हो सका।

प्रताप नगर में रावण दहन

प्रताप नगर के शिरोमणि प्रताप मार्ग पर शिरोमणि प्रताप मार्ग विकारा समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां 40 फीट ऊंचे रावण के पुनले का दहन स्थानीय पार्षद महेंद्र कुमार शर्मा ने किया। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार जैन, सचिव नितिन सोगानी और कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम त पिछले चार वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।

रावण दहन के बाद श्रीराम का राजतिलक

टोंक रोड, गोपालपुरा, लाल कोठी, सहकार मार्ग, रिद्धि सिद्धि, सांगानेर, टीक फाटक, गांधी नगर, बजाज नगर, मालवीय नगर, जेएएलएन मार्ग समेत शहरभर में बारिश से जलभराव ही गया। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने एक नए वेलमार्क प्रेशर के कारण चारिश के हालात बने। इससे पहले अरब सागर और सौराष्ट्र तट पर भी वेलमार्क प्रेशर बन चुका था। बारिश के बाद कुछ जगह आयोजित कार्यक्रमों में रावण दहन हुआ। साथ ही मेघनाद और कुम्भकरण के पुतलों का भी दहन किया गया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने रावण की नाभि में अग्निबाण छोड़ा, जिसके बाद रावण जलना शुरू हुआ। तत्पक्षात भगवान श्रीराम का राजतिलक संपन्न हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery