Saturday, April, 04,2026

द्रव्यवती बनी 'ड्रेन', निरीक्षण में खुली गंदगी की 'चेन'

जयपुर: राजधानी जयपुर की द्रव्यवती नदी एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गई है। नदी को किस तरह सीवरेज, गंदे पानी और औद्योगिक अपशिष्ट से प्रदूषित किया जा रहा है, इसका जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता के नेतृत्व में उच्च अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। करीब 40 किमी लंबाई में नदी के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर प्रदूषण के स्रोतों को चिह्नित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्नति पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान द्रव्यवती नदी के बढ़ते प्रदूषण पर गहरी नाराजगी जताई थी। इसके बाद मुख्य राजधानी जयपुर की द्रव्यवती नदी एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में आ गई है।

नदी को किस तरह सीवरेज, गंदे पानी और औद्योगिक अपशिष्ट से प्रदूषित किया जा रहा है, इसका जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नगरीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता के नेतृत्व में उच्च अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। करीब 40 किमी लंबाई में नदी के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर प्रदूषण के स्रोतों को चिह्नित किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्नति पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान द्रव्यवती नदी के बढ़ते प्रदूषण पर गहरी नाराजगी जताई थी। इसके बाद मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांगानेर क्षेत्र में नदी का निरीक्षण कर प्रदूषण फैलाने वाली रंगाई-छपाई इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में शुक्रवार को यह बड़ा निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा, जेडीए सचिव गौरव सैनी, निदेशक (अभियांत्रिकी) अजय गर्ग सहित जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

बंबाला पुलिया से की शुरुआत

नगरीय विकास विभाग के एसीएस आलोक गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण की शुरुआत बंबाला पुलिया से की, जहां से अधिकारियों का काफिला हल्दीघाटी मार्ग तक पहुंचा। यहां पाया गया कि रंगाई-छपाई की कई इकाइयों का गंदा पानी बिना उपचार के सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके बाद टीम तरूछाया नगर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची, जहां भी औद्योगिक अपशिष्ट नदी में मिलता पाया गया। शिप्रा पथ स्थित प्रोजेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर पर अधिकारियों को वीडियो प्रेजेंटेशन के जरिए नदी में गिर रहे सीवरेज के विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी गई।

सीवरेज का पानी नदी में गिरता मिला

निरीक्षण के दौरान सुशीलपुरा पुलिया क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से सीवरेज का पानी सीधे नदी में गिरता मिला। जैन मंदिर के पास नगर निगम की टूटी सीवर लाइन से लगातार गंदा पानी नदी में पहुंच रहा है। इसके अलावा पानीपेच स्थित बर्ड पार्क और स्वर्ण जयंती पार्क के पास भी नालों के जरिए सीवरेज का पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। डेजर्ट इन रिसोर्ट क्षेत्र में बरसाती नालों में भी गंदा पानी छोड़े जाने की पुष्टि हुई, जो सीधे द्रव्यवती नदी में पहुंच रहा है।

सर्वे कर प्रदूषण के स्रोत करें चिह्नितः गुप्ता

निरीक्षण के बाद नगरीय विकास विभाग के एसीएस आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी में प्रदूषण रोकने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि पांच दिनों के भीतर विस्तृत सर्वे कर प्रदूषण के सभी स्रोतों को चिह्नित किया जाए और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, चिह्नित नालों को प्राथमिकता के आधार पर बंद करने, टूटी सीवर लाइनों की मरम्मत करने और औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery