Monday, May, 18,2026

SIT गठन के बाद निजी अस्पतालों का आंदोलन स्थगित

जयपुर: डॉ. सोनदेव बंसल को न्याय दिलाने और राजस्थान हाई कोर्ट परिसर में उनके परिजनों के साथ कथित मारपीट, धमकी और अभद्र व्यवहार के विरोध में जयपुर के निजी चिकित्सकों की ओर से चलाया जा रहा कार्य बहिष्कार रविवार को स्थगित कर दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच और चिकित्सकों की सुरक्षा का आश्वासन दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि आरजीएचएस योजना की अनियमितताओं और लंबित समस्याओं के समाधान तक योजना का बहिष्कार जारी रहेगा। डॉ. बंसल के परिजनों द्वारा थाना अशोक नगर में एफआईआर दर्ज करवाए जाने के बाद रविवार को विभिन्न चिकित्सा संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट डॉ. तरुण ओझा, आईएमए जयपुर अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी, सचिव डॉ. अनुराग तोमर, प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव डॉ. राकेश कालरा, मेडिकल प्रैक्टिशनर सोसायटी जयपुर के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता व संगठन पदाधिकारी शामिल रहे। चिकित्सा संगठनों की मांग पर पुलिस कमिश्नर ने SIT गठन करने की घोषणा की। इसके बाद चिकित्सा संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में आमजन और मरीजों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान कार्य बहिष्कार और मेडिकल बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery