Sunday, June, 21,2026

एसी पर लगेगी स्मार्ट IoT डिवाइस, बचेगी बिजली

जयपुर:  जयपुर डिस्कॉम ने बिजली बचत और ग्रिड सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अभिनव पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। प्रौद्योगिकी कंपनी फ्लॉक एनर्जी के सहयोग से वैशाली नगर, मानसरोवर और मालवीय नगर के करीब 2,000 घरेलू उपभोक्ताओं के एयर कंडीशनरों पर निशुल्क स्मार्ट IoT डिवाइस लगाई जा रही है। यह देश की पहली परियोजना है, जिसमें ऑटोमेटेड डिमांड रिस्पांस (ADR) तकनीक के माध्यम से पीक ऑवर्स के दौरान बिजली खपत को नियंत्रित किया जाएगा। डिवाइस घर के वाई-फाई नेटवर्क से जुड़कर ग्रिड पर बढ़ते लोड की स्थिति में एसी का तापमान स्वतः एक डिग्री बढ़ा देती है। इससे कमरे में आरामदायक तापमान बना रहता है और बिजली की खपत कम होती है। डिस्कॉम के अनुसार इस तकनीक से करीब 1 मेगावाट बिजली बचाई जा सकेगी। साथ ही उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 3 से 6 प्रतिशत तक कमी आएगी और ग्रिड पर दबाव घटने से फॉल्ट व ट्रिपिंग की समस्याएं भी कम होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery