Tuesday, February, 10,2026

नशीला पदार्थ पिलाकर सात लाख के जेवर लूटे

जयपुर: जयपुर के अग्रवाल फार्म स्थित थड़ी मार्केट में शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला सावित्री शर्मा को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया। बदमाशों ने महिला को ऑटो में बैठाकर करीब ढाई घंटे तक शहर में घुमाया और उसके दोनों हाथों से सोने के कड़े व अंगूठियां उतार लीं। इसके बाद महिला को बेहोश हालत में एसएमएस अस्पताल के गेट नंबर-3 पर छोड़कर फरार हो गए।

दरअसल, पीड़िता सावित्री शर्मा सुबह करीब 11:30 बजे द्वारका अपार्टमेंट से थड़ी मार्केट गई थीं। बाजार में दो युवक उनसे खाने के लिए पैसे मांगने लगे और बातचीत में उलझा लिया। महिला जब पैदल आगे बढ़ीं तो दोनों बदमाशों ने पास खड़े एक ऑटो चालक को इशारा किया।

उन्होंने महिला को बुजुर्ग बताकर घर छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठा लिया। महिला के ऑटो में बैठते ही दोनों बदमाश भी पीछे बैठ गए। कुछ ही दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे ऑटो से दुर्गापुरा होते हुए एसएमएस अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने महिला के दोनों हाथों से सोने के दो कड़े (करीब 30 ग्राम) और दो अंगूठियां (करीब 10 ग्राम) उतार लीं। कुल लूटे गए जेवरों की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery