Wednesday, July, 22,2026

साइबर ठगों के निशाने पर स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट

जयपुर: जयपुर में साइबर अपराधियों का एक नया और बेहद चिंताजनक ट्रेंड सामने आया है। अब साइबर ठग सीधे स्कूल और कॉलेज के छात्रों को अपना निशाना बना रहे हैं। शहर के पॉश इलाकों में चाय की थड़ियों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर गिरोह के सदस्य युवाओं को 'बिना मेहनत आसान कमाई' का लालच देते हैं और उनसे बैंक खाते, एटीएम कार्ड व अन्य बैंकिंग विवरण कमीशन के आधार पर किराए पर ले लेते हैं। बाद में इन्हीं खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है।

जयपुर दक्षिण पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में सामने आए इस नए मॉड्यूल ने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधी अब तकनीक के साथ-साथ सामाजिक नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर रहे हैं और ऐसे युवाओं को तलाश रहे हैं, जिन्हें जल्दी पैसे कमाने का लालच दिया जा सके।

ऐसे चलता था पूरा खेल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर जयपुर के पॉश इलाकों की चाय की थड़ियों पर बैठते थे। वहां स्कूल और कॉलेज के छात्रों से दोस्ती कर उन्हें कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया जाता था। जैसे ही किसी साइबर ठगी की रकम इन खातों में पहुंचती, उसे तुरंत कई अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता ताकि 1930 पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद रकम 'लीन होल्ड' होने से पहले निकाल ली जाए। इसके बाद एटीएम के जरिए नकदी निकालकर मुख्य साइबर ठगों तक पहुंचाई जाती थी। इस पूरी प्रक्रिया में खाते उपलब्ध कराने वाले युवाओं को कमीशन दिया जाता था।

किराए पर नहीं दें खाता

पुलिस ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, ओटीपी या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी न दें। कुछ हजार रुपए के लालच में बैंक खाता किराए पर देना गंभीर अपराध है और ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति को भी साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार होकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर पड़ सकता है।

कमीशन के लालच में फंस रहे छात्र

पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर गिरोह अब विशेष रूप से विद्यार्थियों को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि अधिकांश युवा अतिरिक्त जेब खर्च या जल्दी पैसे कमाने के लालच में बिना परिणाम समझे अपना बैंक खाता और एटीएम कार्ड दूसरों को सौंप देते हैं। साइबर गिरोह पहले छात्रों और बेरोजगार युवाओं से संपर्क करते हैं। उन्हें बिना मेहनत के कुछ हजार रुपए कमाने का लालच देकर बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया जाता है। इसके बाद इन्हीं खातों में ऑनलाइन ठगी की रकम जमा कर उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर नकद निकाल लिया जाता है। चूंकि शिप्रापथ, मानसरोवर, मालवीय नगर और आसपास का क्षेत्र कोचिंग संस्थानों, कॉलेजों और छात्रावासों का बड़ा केंद्र है, इसलिए साइबर अपराधियों ने इसे आसान निशाना बना लिया है।

शिप्रापथ इलाके में फिर कार्रवाई

ऐसे मामलों पर शिकंजा कसते हुए शिप्रापथ थाना पुलिस ने राज्यव्यापी 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज के निर्देशन में शिप्रापथ थाना पुलिस ने युवराज सिंह उर्फ युवी और अरिहंत जैन को गिरफ्तार किया। दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर तकनीकी जांच की गई। साइबर पोर्टल 1930 पर बैंक खातों के सत्यापन में विभिन्न राज्यों से जुड़ी 13 साइबर शिकायतें सामने आईं। जांच में करीब 17 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ, जबकि पुलिस ने संबंधित खातों में जमा करीब 5 लाख रुपए भी फ्रीज करवा दिए। थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery