Sunday, August, 09,2026

कुट्योर, बॉलीवुड ग्लैमर और भारतीय शिल्प का एक मंच पर जलवा

जयपुर: कुट्‌योर की भव्यता, बॉलीवुड ग्लैमर और भारतीय शिल्प की खूबसूरती शनिवार को मानसरोवर स्थित अनंत महल रिजॉर्ट में एक ही रनवे पर नजर आई। यहां जयपुर कुट्योर शो सीजन 14 के तीन दिवसीय फैशन समारोह का मुख्य आयोजन शुरू हुआ। भारत 24 विजन ऑफ न्यू इंडिया और फर्स्ट इंडिया न्यूजपेपर की ओर से प्रस्तुत समारोह में डिजाइनरों, मॉडल्स और सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स ने फैशन के बदलते रंग पेश किए। शाम में 11 डिजाइनर सीक्वेंस प्रस्तुत किए गए। शुरुआत चारु पराशर से हुई। इसके बाद पनाचे ब्यूटी बाय नीलम जांगिड़, साख जयपुर और सपना सिकरवार, एमजे ज्वेलर्स, रुख्नमन जोधपुर बाय दशरथ सिंह सोढ़ा, मेयली कुट्‌योर और आलोक अग्रवाल के कलेक्शन पेश किए गए। दूसरे हाफ में विपिन अग्रवाल, राग बाय रश्मि, ह्यज ऑफ इंडिया और शाहिद अफरीदी के सीक्वेंस रहे। इसके बाद रिचुअल्स प्री-फिनाले और फ्यूशिया ब्राइडल कुट्‌योर ग्रैंड फिनाले हुआ। कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र मुख्य अतिथि रहे। जयपुर कुट्‌योर शो के फाउंडर एवं डायरेक्टर गौरव गौड़ ने उनका स्वागत किया। रनवे पर आकर्षक सिल्हूट, स्टेटमेंट ज्वेलरी, समकालीन कुट्योर और पारंपरिक भारतीय सौंदर्यशास्त्र देखने को मिला। सीजन में कुल 22 डिजाइनर, करीब 60 मॉडल्स और 11 बॉलीवुड सेलिब्रिटी शोस्टॉपर्स शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery