Friday, June, 27,2025

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश... नौकर दंपती बिहार से अरेस्ट

जयपुर: जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में 50 लाख रुपए के गहने और नकदी चुराकर फरार हुए नौकर दंपती को पुलिस ने बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी और हीरे के आभूषण व 2.6 लाख रुपए सहित विदेशी मुद्रा बरामद कर ली है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित राजेंद्र बाकलीवाल ने सिंधी कैंप थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर पर काम करने वाले नौकर दिनेश कुमार (22) और उसकी पत्नी चुन्नी उर्फ आरती जेवरात चुराकर भाग गए। दंपती को दो महीने पहले ही नौकरी पर रखा था। 16 मई को शाम 7 बजे परिवार बाजार गया था। रात 10-11 बजे लौटे तो देखा दंपती गायब थे। अलमारी से दो जोड़ी हीरे जड़ित सोने की चूड़ियां, सोने की चेन, दो सोने की गिन्नी, हीरे का हार, 3-4 सोने की अंगूठियां, तीन कैरेट का हीरा, अन्य जेवरात और नकदी गायब थी। शिकायत के बाद थाना प्रभारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहायता और जांच के आधार पर पुलिस ने दिनेश कुमार और चुन्नी को मधुबनी के उनके गांव से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 50 लाख रुपए की कीमत के गहने, 2 लाख 60 हजार 400 रुपए नकद और विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery