Sunday, August, 09,2026

अब एसएमएस में टंकी पर चढ़े दो संविदाकर्मी

जयपुर: में नर्सिंगकर्मियों का जयपुर में संविदा नसिंग कर्मियों का के बजाय नए मोर्चे के साथ और तेज हो गया। जयपुरिया अस्पताल परिसर की 90 फीट ऊंची पानी की टंकी पर 40 घंटे तक डटे तीन नर्सिंगकर्मी रात 9 बजे नीचे उतरे ही थे कि करीब एक घंटे बाद एसएमएस अस्पताल के बाहर चरक भवन के पास बनी पानी की टंकी पर दो संविदा नर्सिंगकर्मी चढ़ गए। भरत और रामभरत रात करीब 10 बजे टंकी पर पहुंचे और आगामी नर्सेज भर्ती मेरिट के साथ 10, 20 और 30 प्रतिशत बोनस के आधार पर कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया। दोनों के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें समझाकर नीचे उतारने के प्रयास देर रात तक जारी रहे।

मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन

इससे कुछ देर पहले जयपुरिया अस्पताल की टंकी पर चढ़े विमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और संजीता चौधरी ने निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा की समझाइश और वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त किया था। प्रशासन ने उनकी मांगों को अगले सप्ताह सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। नीचे उतरने के बाद तीनों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

दो महीने से आंदोलन

संविदा नर्सिंगकर्मी करीब दो महीने से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को जयपुरिया अस्पताल में दिनभर नर्सिंगकर्मियों की भीड़ जुटी रही। तीनों के उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली, लेकिन कुछ ही देर में एसएमएस परिसर में नया मोर्चा खुल गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery