Tuesday, August, 12,2025

अब मलबे को रिसाइकल कर बन सकेगी निर्माण सामग्री

जयपुर: जयपुर शहर में अब मकान बनाने या तोड़ने से निकलने वाला मलबा यानी निर्माण कचरा इधर-उधर नहीं फेंका जाएगा। नगर निगम ग्रेटर ने इसके लिए शहर में चार जगहें तय की हैं, जहां लोग मलबा जमा कर सकते हैं। इससे न तो सड़कें गंदी होंगी और ना ही शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

ये मलबा लांगड़ियावास प्रोसेसिंग प्लांट में ले जाकर रिसाइकिल किया जाएगा। नगर निगम ने यह व्यवस्था मानसरोवर (वार्ड 84), सांगानेर (वार्ड 103), जगतपुरा (वार्ड 121) और विद्याधर नगर (वार्ड 23) में शुरू की है। इन चारों जगहों को C&D वेस्ट कलेक्शन सेंटर कहा जा रहा है। C&D का मतलब है कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन यानी निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाला कचरा। लांगड़ियावास प्रोसेसिंग प्लांट में मलबे को मशीनों से छांटकर और पीसकर दोबारा काम में लाने लायक चीजें तैयार की जाएगी।

जैसे सड़क बनाने में काम आने वाला मटेरियल, ग्रेवल, ब्लॉक्स और दूसरी निर्माण सामग्री। यह पूरी योजना स्वच्छ भारत मिशन और सर्कुलर इकोनॉमी की सोच के साथ जुड़ी हुई है। मतलब जो कचरा पहले परेशानी था, अब वह एक संसाधन बन रहा है जिसका फिर से इस्तेमाल हो सकेगा।

सार्वजनिक स्थलों पर मलबा फेंकने की समस्या होगी कम

नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे मलबा या भारी कचरा अब खुले में या सड़क किनारे न फेंके। इसे तय किए गए सेंटरों तक ही पहुंचाएं। साथ ही जब भी कोई नया निर्माण हो तो उसे ग्रीन नेट से ढकें ताकि धूल न उड़े और आसपास के लोग परेशान न हों। लांगड़ियावास प्लांट की यह सक्रियता और नई व्यवस्था जयपुर को और साफ-सुथरा और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। इस पहल से सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और खाली प्लॉट्स पर मलबा फेंकने की समस्या कम होगी और सफाई व्यवस्था बेहतर बनेगी।

सीधे सेंटरों तक पहुंचा सकते हैं मलबा

लोग अब अपने घरों या दुकानों के निर्माण से निकलने वाला मलबा सीधे इन सेंटरों तक पहुंचा सकते हैं। इसके बाद निगम की टीम उस मलबे को लांगड़ियावास में बने प्रोसेसिंग प्लांट तक ले जाएगी। डॉ. गौरव सैनी, आयुक्त नगर निगम नेटर।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery