Wednesday, April, 09,2025

कांग्रेस ने किया नगर निगम के एकीकरण का विरोध

जयपुर : नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज को एक करने के सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस विरोध करना शुरू कर दिया है। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर जयपुर में दो नगर निगम रखने और वार्डों की संख्या 250 ही रखने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने कहा कि सरकार दुर्भावनापूर्ण काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस जयपुर में निगमों का एकीकरण और वार्डों की संख्या कम नहीं करने देगी। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनता की आवाज को बुलंद करेंगे और निगमों का एकीकरण और वार्डों की संख्या कम नहीं करने देंगे। इस दौरान पूर्व विधायक गंगा देवी, अर्चना शर्मा, जिला संगठन महासचिव सीताराम शर्मा नेहरू, राजीव चौधरी, भारत मेघवाल सहित वार्ड पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery