Friday, January, 30,2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक किया कन्या पूजन

जयपुर: नवरात्र की महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे। पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्याओं के पूजन के साथ ही वातावरण देवी स्तुति और भक्ति भाव से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मां सिद्धिदात्री से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

उन्होंने कहा कि नवरात्र का यह पर्व शक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत स्वरूप है, जो हमें समाज में मातृशक्ति के सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है। पूजन समारोह में मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery