Tuesday, May, 26,2026

वन, वन्यजीव और जैव विविधता महत्वपूर्ण जनभागीदारी से होगा संवर्धनः भजनलाल

जयपुर: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि वन्यजीव संसाधन राज्य की गौरवशाली पहचान है। वन्यजीवों का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वन्यजीवों तथा जैव विविधता के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। सीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कयजीव प्रबंधन के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग हो। इसमें जनता की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सीएम शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य वन्यजीव मंडल की 15वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र के मुख्य घटक होते हैं। ऐसे में वन्यजीवों के महत्व को लेकर व्यापक स्तर पर जागरुकता लनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के वन्यजीव संसाधनों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। राज्य वन्यजीव मंडल द्वारा पूर्व में सर्कुलेशन के माध्यम से अनुमोदित 65 वन्यजीव स्वीकृति प्रकरणों का अनुमोदन किया गया। साथ ही, राज्य वन्यजीव मंडल ने सोमवार की बैठक में 24 प्रस्तावों का अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई कर दिए समस्या समाधान के निर्देश

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार की मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई की, जहां आमजन ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। राज्य सरकार 'जनसेवा ही संकल्प के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और जनसुनवाई इसके तहत सरकार और जनता के बीच सेतु बन रही है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक परिवादी की बात आत्मीयता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणसर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारी इसमें कोई कोताही न बरतें। शर्मा ने जानकारी दी कि 24 जून से प्रदेशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा आयोजित होगा, जिसमें जरूरतमंद पंजीकरण कर योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने आमजन से इस अभियान में भाग लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। जनसुनवाई के दौरान भूतपूर्व सैन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सिंदूर का पौधा भेंट किया। साथ ही जिला कुश्ती संघ ने कुश्ती को बढ़ावा देने के सुझाव दिए, जिस पर सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागों की शिकायतें सुनी गई और मौके पर ही समाधान किया गया।

प्रकृति का संरक्षण 'पुण्य' समान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वन हमारी विरासत है। प्रकृति का संरक्षण पुण्य समान है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने लैन्टाना उन्मूलन की एसओपी का अनुमोदन किया। साथ ही, जूली फ्लोरा को अभियान चलाकर जन सहयोग से हटाने और उनके स्थान पर अन्य पौधे लगाने के निर्देश दिए।

मानसून में लगाए जाएंगे 10 करोड़ पौधे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नै मानसून में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि हर गांव हर शहर में वन मित्र और वृक्ष मित्र बनाए जाए, उनके सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में और आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबेरियन क्रेन जैसे प्रवासी पक्षियों को पुनः राजस्थान में लाने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा वन्यजीव क्षेत्र में किए कार्यों के लिए सराहना की। उन्होंने संस्था प्रतिनिधियों से कहा कि वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन की दिशा में आगे बढ़े, राज्य सरकार पूर्ण रूप से आपके साथ है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery