Sunday, May, 17,2026

अब गुलाबी नहीं, जयपुर की चमचमाहट भी बनेगी पहचान

जयपुर: कभी अपनी हवेलियों, परकोटे और गुलाबी रंगत के लिए मशहूर जयपुर अब स्वच्छता की नई पहचान गढ़ने में जुट गया है। शहर की दीवारें रंगी जा रही हैं, सड़कें चमक रही हैं और नगर निगम का पूरा अमला एक ही मिशन पर दौड़ रहा है- 'इस बार नंबर वन बनना है'।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर नगर निगम ने ऐसा सफाई और सौंदर्याकरण अभियान छेड़ा है, जिसने शहर की तस्वीर हो बदल दी। नगर निगम का लक्ष्य सिर्फ रैंक सुधारना नहीं, बल्कि देश के सबसे स्वच्छ शहर का ताज हासिल करना है। इसी सोच के साथ 'रंग दे गुलाबी' अभियान शुरू किया गया, जिसके तहत एक ही दिन में 500 दीवारों को रंगकर नया रिकॉर्ड बनाया गया। 13 जोन और 150 वार्डों में चले इस अभियान ने शहर को रंगों, कला और स्वच्छता से जोड़ दिया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में जयपुर के दोनों नगर निगमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप-20 स्वच्छ शहरों में जगह बनाई थी। नगर निगम ग्रेटर ने 173वीं रैंक से छलांग लगाकर 16वां स्थान तथा हेरिटेज 171वीं रैंक से सीधे 20वें स्थान पर पहुंचा था।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए अंक

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहरों की रैंकिंग कुल 12,500 अंकों के आधार पर तय की जाएगी। इसमें स्वच्छता, कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग सबसे अहम मानक माने गए है। सड़क, गलियों, डस्टबिन, नालो और सौदर्याकरण के लिए 1,500 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण के लिए 1,000 अंक, गीले सूखे कचरे के निस्तारण, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन और लैंडफिल व्यवस्था पर 1,500 अंक तथा सार्वजनिक शौचालयों और ओडीएफ स्थिरता के लिए 1,000 अंक तय है। उपयोगित जल प्रबंधन, एसटीपी और एफएसटीपी संचालन को भी 1,000 अंकों में आंका जाएगा। इसके अलावा मशीनीकरण और सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए 500 अंक, जनजागरूकता अभियानों और स्कूल गतिविधियों के लिए 1,500 अक, सस्थागत व्यवस्था, मॉनिटरिंग और गवर्नेस पर 1,000 अंक, सफाई मित्रों के कल्याण और सुरक्षा के लिए 500 अंक तथा नागरिकों के फीडबैक, शिकायत समाधान और सहभागिता को 1,000 अंकों में शामिल किया गया है।

जयपुर की स्वच्छता पूरे शहर की साझा जिम्मेदारीः आयुक्त

नगर निगम जयपुर के आयुक्त ओम कसेरा ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक वार्ड या क्षेत्र तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे शहर की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम का फोकस जयपुर के सभी 13 जोन और 150 वाडों में समान रूप से स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर है, ताकि हर क्षेत्र साफ, सुंदर और व्यवस्थित दिखाई दे। आयुक्त ने कहा कि लक्ष्य केवल रैंकिंग नहीं, बल्कि निरंतर सुधार है, जिससे जयपुर स्वच्छता के सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

नगर निगम ने चलाए थे अभियान

इससे पहले 18 अप्रैल को आयोजित महासफाई अभियान में 6000 टन कचरा उठाकर जयपुर ने बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था। वहीं 9 मई की रात जब पूरा शहर सो रहा था, तब नगर निगम की टीमें 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत परकोटा क्षेत्र में रातभर सफाई में जुटी रहीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery