Wednesday, September, 02,2026

मासूम का दिनदहाड़े अपहरण... पिता ही निकला मास्टरमाइंड

जयपुर: चित्रकूट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात साल के बच्चे के अपहरण से सनसनी फैल गई। बाइक और क्रेटा कार से पहुंचे तीन आरोपियों ने बच्चे की नानी-नाना को धक्का देकर बच्चे को जबरन बाइक पर बैठा कर फरार हो गए। मामला उस वक्त फिल्मी मोड़ ले गया, जब वैशाली नगर एसीपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबलों ने आरोपियों के वाहनों का पीछा कर करीब दो किलोमीटर बाद क्रेटा कार रुकवा ली। पुलिस को पहले आशंका थी कि बदमाश चेन स्नेचिंग कर भागे हैं, लेकिन पूछताछ में सात साल के बच्चे के अपहरण का खुलासा हो गया। हरियाणा निवासी ज्योति सोनी वर्तमान में ओम अपार्टमेंट, चिल्ड्रन हॉस्पिटल के पास रह रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे उनके माता-पिता दोनों बच्चों के साथ घर के पास दुकान पर दूध लेने गए थे। इसी दौरान ज्योति का पति सुमित वर्मा, जेठ अमित वर्मा और उनका परिचित जितेन्द्र निवासी जींद, हरियाणा वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों बाइक और क्रेटा कार से आए थे। सुमित बाइक चला रहा था, जबकि अमित और जितेन्द्र क्रेटा में थे।

चाकू दिखाया, नानी को गिराया और बच्चे को उठा ले गए

आरोपियों ने बच्चे की नानी को चाकू दिखाकर धक्का दिया, जिससे वह गिर गईं। इसके बाद सात वर्षीय वियांश वर्मा को जबरन बाइक पर बैठा लिया। बच्चा चीखने लगा तो दूध लेने गए नाना दौड़कर पहुंचे और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया और बच्चे को लेकर भाग निकले। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई की तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

बच्चे का पिता निकला अपहरणकर्ता

थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि बच्चे को उठाने वाला सुमित वर्मा उसका पिता है। सुमित और ज्योति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों अलग रह रहे थे। उनका मामला हरियाणा की अदालत तक पहुंचा था, जहां बच्चे को मां ज्योति के पास रखने के आदेश दिए गए थे। बाद में दोनों के बीच राजीनामा हुआ और करीब आठ महीने तक साथ रहे, लेकिन विवाद दोबारा बढ़ने पर ज्योति बेटे के साथ अपने पीहर चली गई।

शोर मचा तो कांस्टेबल सुमेर ने किया पीछा

वारदात के बाद आसपास के दुकानदार और लोग आरोपियों के पीछे दौड़े। इसी दौरान लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास से वैशाली नगर एसीपी कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुमेर सिंह गुजर रहे थे। उन्होंने बाइक और क्रेटा को तेज रफ्तार में जाते देखा। सड़क पर लोगों की भीड़ देख उन्हें लगा कि संभवतः चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद आरोपी भाग रहे हैं। सुमेर सिंह और कांस्टेबल हीरालाल ने सरकारी वाहन से दोनों वाहनों का पीछा शुरू कर दिया। कांस्टेबलों ने सिरसी रोड पर करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद क्रेटा कार को रुकवा लिया। कार में सवार अमित वर्मा और जितेन्द्र से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया। पता चला कि मामला चेन स्नेचिंग का नहीं, बल्कि सात साल के बच्चे के अपहरण का है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery