Tuesday, July, 14,2026

छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया पहला अर्घ्य

जयपुर: भगवान सूर्य के चार दिवसीय डाला छठ महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को गलता तीर्थ सहित शहर के 51 से अधिक स्थानों पर कृत्रिम ज जलाशयों में अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। महिलाओं ने मैथिली, भोजपुरी, वज्जिका और मगही भाषाओं में छठी मैया के लोकगीत गाए और रात में कोसी भराई की परंपरा निभाई। गलता तीर्थ के अलावा प्रतापनगर सेक्टर-23 की चौपाटी के पास सबसे बड़ा कुंड बनाया गया। गलता कुंड में बिहार समाज, राजस्थान मैथिल परिषद और मैथिली महिला मंच के संयुक्त तत्वावधान में छठ पूजा आयोजित हुई। राजस्थान मैथिल परिषद के अध्यक्ष दिलीप कुमार झा ने बताया कि अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देना केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि जीवन दर्शन से जुड़ा है। मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती प्रसाद ग्रहण कर पारणा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विद्याधर नगर में लिया छठ पूजा में हिस्सा

विद्याधर नगर विधानसभा के वार्ड 5 में सूर्य नगर, जेडीए कॉलोनी और गौतम विहार कॉलोनी में छठ पूजा का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सनातन संस्कृति, सूर्य उपासना, आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान सूर्य सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रकाश लाएं। उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील भी की।

सिविल लाइंस के हरिपुरा में छठी मैया की जय-जयकार

सिविल लाइंस के हरिपुरा में छठ पूजा के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। विधायक गोपाल शर्मा ने छठव्रतियों को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों ने पहली बार निर्मित छठ पूजन स्थल से उत्साहित होकर विधायक शर्मा को फूलमालाओं से लाद दिया और बग्घी में बिठाकर छठी मैया के गीतों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए पूजन स्थल तक ले गए। बग्घी में वीर हनुमान और वानर दल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

सूर्य उपासना से जीवन में सकारात्मकताः बालमुकुंदाचार्य

हवामहल विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहपुरा खोर, नायला रोड स्थित अजय वाटिका में वैशाली बिहार समाज द्वारा छठ महापर्व का आयोजन किया गया। विधायक बालमुकुंदाचार्य ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है, जो संयम, श्रद्धा और पारिवारिक एकता का संदेश देता है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भक्ति गीतों और दीप सज्जा से भक्तिमय वातावरण बना। भक्तों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery