Wednesday, June, 17,2026

करोड़ों के हिसाब ने छीनी जिंदगी दोस्त निकला कातिल

जयपुर: शिवदासपुरा थाना इलाके में रुपए के लेन-देन के विवाद के चलते एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर हरिशंकर शर्मा (40) निवासी विधाणी का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कार से बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों के अनुसार हरिशंकर से निकला था, शनिवार सुबह घर से लेकिन वापस नहीं लौटा। शाम करीब 7 बजे से उसका मोबाइल भी बंद आने लगा। बताया गया कि वह अक्सर गोनेर स्थित अपने प्लॉट पर जाकर सोता था। अगले दिन जब परिजन वहां पहुंचे तो हरिशंकर नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार दोपहर शिवदासपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार सुबह कार में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया।

मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। शव को प्लास्टिक के कट्टों और बोरे में बांधकर रखा गया था। घर से करीब 200 मीटर दूर कार लावारिस हालत में खड़ी मिली। परिजनों का आरोप है कि हरिशंकर की हत्या उसके दोस्त सीताराम खोज ने की है। दोनों के बीच बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई के पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि करीब एक करोड़ रुपए के लेन-देन को लेकर हत्या की गई। इस मामले में मृतक के छोटे भाई प्रह्लाद ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में 50 लाख रुपए की उधारी को लेकर भाई की हत्या करने के आरोप लगाए गए हैं। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पूछताछ में सीताराम ने दावा किया कि हरिशंकर पर उसके 6 लाख रुपए बकाया थे।

चारे के ढेर में छिपाया शव

हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपने बाड़े में गाय-भैंस के चारे के ढेर में छिपा दिया। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने की कोशिश करता रहा। रविवार को शव को कट्टों में भरकर कार की डिक्की में रखा गया और देर रात तक अलग-अलग जगह घूमता रहा, लेकिन शव ठिकाने लगाने में सफल नहीं हो सका।

सुबह दोस्त को बुलाया और खुल गया पूरा मामला

सोमवार सुबह आरोपी ने शव ठिकाने लगाने के लिए एक दोस्त को बुलाया। जैसे ही दोस्त को कार में शव होने का पता चला, उसने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

हरिशंकर की पत्नी का वर्ष 2016 में एक सड़क हादसे में निधन हो चुका था। वह अपनी तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में गहरा शोक छा गया है।

बहस में बढ़ा विवाद

शिवदासपुरा थानाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हरिशंकर और सीताराम दोस्त थे। दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इसी दौरान लगी चोट से हरिशंकर की मौत हो गई।

झगड़े के दौरान गुस्से में गई जान

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक विधाणी में बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाता था। पास ही सीताराम खोज एक हॉस्टल संचालित करता है। शनिवार शाम दोनों हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर स्थित पशुओं के बाड़े में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया। झगड़े के दौरान हरिशंकर ने आरोपी की उंगली काट ली, जिसके बाद गुस्से में सीताराम ने उसे लात मार दी। गिरने के दौरान हरिशंकर का सिर पत्थर से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery