Sunday, June, 28,2026

आधी लो-फ्लोर बसों के पहिये थमे, जयपुर में हड़ताल से जनता बेहाल

जयपुर: राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई, जब जेसीटीसीएल के बगराना आगार से संचालित लो-फ्लोर बसों के ड्राइवर अचानक हड़ताल पर चले गए। निजी फर्म पारस ट्रेवल्स के खिलाफ शुरू हुए इस विरोध के कारण 100 बसें सड़क पर नहीं उतरीं। ऑफिस कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, मरीजों और हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टॉप पर सुबह से ही भीड़ लग गई और कई यात्रियों को ऑटो, कैब और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि पारस ट्रेवल्स लगातार श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही है। मेंटेनेंस के बिना खराब बसें चलाने का दबाव बनाया जाता है। हाल में टॉक फाटक पुलिया पर बस में लगी आग और कई दुर्घटनाएं इसी लापरवाही का नतीजा बताई गई। ड्राइवरों ने यह भी कहा कि एसीबी ने पारस कंपनी के मालिक, पूर्व ओएसडी, को घूस लेते हुए पकड़ा है, फिर भी कंपनी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ड्राइवरों ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि जब तक समाधान नहीं मिलता, हड़ताल वापस नहीं होगी।

अभी समाधान नहीं

बगराना डिपो की 100 बसों के बंद होने से शहर की कुल 200 लो-फ्लोर बसों में से आधी सेवाएं ठप हो गई। हालांकि, टोडी डिपो से बसें सामान्य रूप से चल रही हैं। जेसीटीसीएल और ड्राइवरों के बीच मंगलवार को बातचीत बेनतीजा रही, जिससे बुधवार को भी शहर में 100 बसें बंद रहेंगी।

बस चालकों की ये हैं प्रमुख मांगें

  • दुर्घटना में मृत चालक कुलदीप मीणा के परिवार को 10 लाख की सहायता।
  • ऑन-ड्यूटी लकवाग्रस्त चालक रामजीलाल शर्मा को 3 लाख आर्थिक मदद।
  • दोनों चालकों का बकाया वेतन, PF, ESI व पेंशन का तत्काल भुगतान।
  • डिपो प्रबंधन में बदलाव करने की मांग।
  • चालकों का बीमा और चिकित्सा सुविधा (ESI) की सुविधा तथा पीएफ अंशदान समय पर जमा करवाना।

8 हजार कर्मचारियों ने बंद किया काम

जयपुर में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार से शुरू हो गई, जिसके चलते मंगलवार रात नाइट स्विपिंग बंद रही और शहर की सड़कों पर कचरा जमा हो गया। बुधवार को भी घरों से कचरा नहीं उठ पाएगा। जयपुर में करीब 8 हजार सफाई कर्मियों के काम बंद रखने से अधिकांश वार्डों में कचरा उठाने, सार्वजनिक शौचालयों और बाजारों की सफाई प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने मोबाइल एप आधारित हाजिरी, लंबित भर्ती, पदोन्नति और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 'झाडू डाउन' आंदोलन शुरू किया है। लालकोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय में आम सभा के बाद सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर चले गए। वहीं, संघ अध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि कचरा उठान, सीवर-नाला व सड़क सफाई पूरी तरह रोक दी गई है और आंदोलन तभी खत्म होगा जब सरकार लिखित आदेश जारी करेगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल जयपुर से पूरे प्रदेश में फैलाई जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery