Monday, June, 15,2026

स्टे के नाम पर घूस का 'खेल'... 'मैडम का हिस्सा' बता वसूल रहा था रकम

जयपुर: जयपुर में विवादित कॉलोनी के प्लॉटों पर स्टे दिलवाने के नाम पर 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और 2.75 लाख रुपए लेते पकड़े गए सहकारी समितियों के निरीक्षक नारायण लाल वर्मा के खिलाफ एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान सामने आया है कि नारायण यह रकम उप रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर के लिए भी ले रहा था। पूरे मामले में हरप्रीत कौर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। यह रिश्वत हरिनगर गृह निर्माण सहकारी समिति और धन्नादास बगीची गृह निर्माण सहकारी समिति के प्लॉट विवाद में स्टे दिलाने के बदले मांगी गई थी। मामला सांगानेर तहसील क्षेत्र स्थित श्रीनाथ एन्क्लेव सेकंड, ग्राम हरगुन की नांगल चारणवाला, डिग्गी रोड की उस कॉलोनी से जुड़ा है, जिसे पहले हरिनगर समिति ने विकसित किया था। बाद में उसी जमीन पर धन्नादास बगीची समिति ने फिर से प्लॉट काट दिए, जिससे जमीन विवादित हो गई।

पीड़ित जब स्टे लेने उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के कार्यालय पहुंचा तो उसने उप रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर से कई बार संपर्क किया। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला तो हरप्रीत कौर ने पीड़ित को निरीक्षक नारायण लाल वर्मा से मिलने को कहा।

प्रेम नगर गृह निर्माण समिति के नरेंद्र के जरिए हुआ था लेन देन

पूछताछ के दौरान नारायण वर्मा ने स्वीकार किया कि वह यह रकम उप रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर के लिए -ले रहा था। उसने कई बार कौर का नाम लिया और कहा कि 'मैडम को हिस्सा जाना है।' ट्रैप के बाद एसीबी ने नारायण के मोबाइल से हरप्प्रीत कौर को कॉल करवाया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। थोड़ी देर बाद कौर ने खुद कॉल की, लेकिन बात बीच में ही काट दी। नारायण ने बताया कि यह सारा लेन-देन नरेंद्र नामक व्यक्ति के जरिए तय हुआ था, जो प्रेम नगर गृह निर्माण समिति से जुड़ा हुआ है।

काम कर दिया, अब रिश्वत का पैसा दो

एफआईआर के तथ्यों के मुताबिक इसी दौरान नारायण ने पीड़ित को उप रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर से मिलवाया। कौर ने नारायण को पीड़ित का काम करने के निर्देश दिए। 13 अगस्त को नारायण ने फिर स्वेज फार्म के पास बुलाया और कहा कि मैडम ने अपना काम कर दिया है, अब रकम देनी होगी।

10 किमी स्कूटी पर घुमाया, फिर ली रिश्वत

14 अगस्त को पीड़ित 2.75 लाख रुपए लेकर स्वेज फार्म पहुंचा। यहां नारायण स्कूटी से आया और पीड़ित को स्कूटरी पर बैठाकर गुर्जर की थड़ी तक करीब 10 किलोमीटर तक घुमाता रहा। आखिर में एक खाली प्लॉट के पास उसने पीड़ित से रिश्वत की रकम लेकर बैग स्कूटी के आगे पायदान पर रख लिया। उसी वक्त मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

विवेक विहार में हुई डील, मौके पर ले लिए 25 हजार

 एफआईआर के अनुसार नारायण वर्मा ने पीड़ित को विवेक विहार के पास एक नामी कपड़ों के शोरूम पर बुलाया। यहां फाइल देखने के बाद उसने कहा कि 'मैडम' से बात हो चुकी है, स्टे के लिए 4 लाख रुपए देने होंगे, जिसमें से 1 लाख उसके खुद के लिए होंगे। नारायण ने कहा कि फाइल पहले ऑफिस में लगेगी, आदेश जारी होंगे, उसके बाद पैसे देने होंगे, लेकिन इसी दिन उसने 25 हजार रुपए की पहली किस्त मौके पर ही ले ली। अगले दिन जब पीड़ित फिर उप रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा तो नारायण नाराज हो गया। उसने फाइल लौटा दी और कहा कि जब तक वह खुद न बुलाए, तब तक मत आना।

उप रजिस्ट्रार को किया सस्पेंड

राजधानी जयपुर सहकारिता विभाग एक बार फिर भ्रष्टाचार के मामले में सुखियों में है। परस्य सरकार ने तत्परता दिखाते हुए वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं एसीबी की जांच के दायरे में आने के बाद सहकारिता विभाग ने उप रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर को भी सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, निरीक्षक नवनीत सैनी को एपीओ किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery