Sunday, April, 12,2026

अधिकारियों ने लगाए चौके-छक्के

जयपुर: अधिकारियों ने जब क्रिकेट के मैदान में बैट पकड़ा और चौके-छक्के लगाए तो रोमांच देखने लायक था। मौका था आरएएस क्लब में शुक्रवार को बॉक्स क्रिकेट प्रीमियर लीग के शुभारंभका। उद्घाटन फस्र्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने किया, जबकि आरएएम एसोसिएशन अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने गेंदबाजी कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शाहीन अली, सुनील भाटी, बलवंत लिगरी, राष्ट्रदीप यादव, डॉ. राकेश कुमार मीणा, सलीम खान, राधेश्याम डेलू सहित कई लोग और सभी टीमों के मालिक खिलाड़ी उपस्थित रहे। टेनिस बॉल से खेले जाने वाली इस लीग में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके खिलाड़ियों की नीलामी 6 अप्रैल को हुई थी।

गौरतलब है कि हर टीम में 7 से 8 खिलाड़ी हैं और सभी मुकाबले 8 ओवर के होंगे। लीग का पहला मैच अभिनंदन ग्रुप और रिद्धि शेयर के बीच खेला गया, जिसमें अभिनंदन ग्रुप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आयोजकों ने बताया कि लीग से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा, वहीं दर्शकों को रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery