Thursday, April, 30,2026

भाजपा का प्रत्येक बूथ पर ग्यारह महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

जयपुर:भाजपा महिला मोर्चा के 'हर बूथ, महिला मजबूत' अभियान का शुभारंभ रविवार को जयपुर के सांगानेर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अभियान का आगाज करते हुए पोस्टर का विमोचन किया और बटन दबाकर इसकी शुरुआत की।

अभियान के तहत हर बूथ पर न्यूनतम 11 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इससे पूरे राजस्थान में लगभग 5 लाख नई महिलाओं को भाजपा संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाएं व्हॉट्सएप चैटबॉट के माध्यम से भी इस अभियान से जुड़ सकेंगी। इसका मुख्य फोकस महिलाओं तक सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाना, उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा संगठन और सरकारी नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिलेगा हकः भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिला कल्याण के अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का उल्लेख करते हुए बताया कि इस कानून के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। हम उन पर उपकार नहीं कर रहे, बल्कि उनका हक उन्हें दिला रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर इस 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि डबल इंजन की सरकार माता-बहनों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को उनका हक मिलेगा और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की इस प्रतिबद्धता को जन-जन तक पहुंचाए। वे लोगों को बताएं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिलाओं के अधिकारों के साथ कैसा व्यवहार किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 'हर बूथ, महिला मजबूत' अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान से न केवल संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी, बल्कि महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

महिला की भूमिका होगी तयः राखी राठौड़ कार्यकर्ताओं

महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि 'हर बूथ, महिला मजबूत' अभियान के तहत हर बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वोटर्स बढ़ाने में महिलाओं का विशेष योगदान होगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं मोबाइल एप के जरिए भी इस अभियान से जुड़ सकेंगी। महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं और केंद्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार उनके अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाएं, ताकि 'सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र' का लक्ष्य साकार हो सके। राठौड़ ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 11 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इससे पूरे राजस्थान में लगभग 5 लाख नई महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery