Sunday, May, 03,2026

जलदाय विभाग की जांच में सभी नमूने पास

जयपुर: पेयजल बीसलपुर-जयपुर परियोजना के तहत शहर में रोजाना करीब 605 एमएलडी पानी की आपूर्ति सूरजपुर स्थित जल शोधन संयंत्र से की जा रही है। हाल ही में कुछ इलाकों में पानी के पीले रंग को लेकर शिकायतें सामने आने पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तुरंत जांच करवाई। बालावाला, जवाहर सर्किल, रामनिवास बाग, अमानीशाह नाला और मानसरोवर समेत कई जलाशयों से सैंपल लेकर गांधीनगर लैब में परीक्षण किया गया। रिपोर्ट में सभी नमूनों में क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा पाई गई और पानी को पूरी तरह सुरक्षित बताया गया। विशेषज्ञों के अनुसार मई में बढ़ते तापमान के कारण जलीय वनस्पति (क्लोरोफाइटा) के विघटन और क्लोरीन की प्रतिक्रिया से पानी में अस्थायी पीलेपन की स्थिति बन सकती है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में टीम ने जांच की, जबकि मुख्य अभियंता देवराज सोलंकी ने हैडवर्क्स का निरीक्षण कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery